धनपुरी बुलेटिन। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी में सोमवार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्राचार्य शा.कन्या उ0मा0वि0 धनपुरी एवं रविकरण त्रिपाठी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता के संबंध में स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरुकता हेतु जानकारी दी गई।
इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगोली भी बनायी जाकर मतदाता जागरूकता अभियान का प्रचार किया गया एवं विद्यालय के प्राचार्य द्वारा उपस्थित षिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं, आगंनबाड़ी कार्यकताओंर् एवं नगर पालिका के कर्मचारियों को शपथ दिलायी गई ।
मतदाता जागरूकता के शपथ कार्यक्रम में उमेश सिंह, राधेश्याम सोनी, अरूण शर्मा, आशोतोष तिवारी, प्रदुम्न पाण्डेय, हरबंश मिश्रा, विपिन सिन्हा, ऋषीकेश दबे, विजय श्री शर्मा, ललित द्विवेदी, बृजमोहन मिश्रा, रागिनी त्रिपाठी, अंजना प्रजापति, मनीषा पटेल, बेबी वर्मा, मकसूदन नगर पालिका कर्मचारी पुरूषोत्तम गुप्ता, सी0पी0 पाण्डेय, रामविशाल नापित, सिद्धार्थ सोनी, आशीष चमकेल, विनोद रजक, सुनील नामदेव, आगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें