धुरवार टोल प्लाजा के मैनेजर दीपक का बडबोला बयान पूर्व मुख्यमंत्री की सहभागिता से ही चल रही रंगदारी ...देखें पूरा विडियो
| शहडोल : टोल प्लाजा मैनेजर दीपक बाधवानी ने पूर्व सीएम की कमांड का खुलासा किया |
| शहडोल : राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर स्थित विवादित टोल प्लाजा |
🚷 मामा कुंडली मार के बैठा है मैडम
टैक्स ही है ना रंगदारी लहजे मे वसूली क्यो
छात्रों समेत महिलाओं पर रौबदारी
राष्ट्रीय राज्य मार्ग क्रमांक 43 में स्थित शहड़ोल जिले के धुरवार में स्थित टोल प्लाजा को मानो गुंडे चला रहे हैं ... आलम यह है कि इस टोल प्लाजा में ना सिर्फ गुजरनें वालों वाहन चालक, मालिकों से टोल टैक्स की वसूली डरा धमकाकर की जा रही है विस्तृत जानकारी मांगने पर यहा पदस्थ जिम्मेदार लोगो को सीधे धमकाया जा रहा है ... बल्कि पूर्व सी एम शिवराज सिंह चौहान का नाम लेकर मनचाही वसूली की जा रही है इन सबके बीच घंटे भर जम की स्थिति बनती हैं लेकिन टोल प्लाजा प्रबंधन को इससे कोई लेना देना नही है यहाँ प्रबंधन को सबसे पहले राहगीरो के सुविधाओ के लिए सर्वप्रथम प्रयास एंबुलेस, फायरब्रेगड, क्रेन, फॉस्टटेड, फर्निस्ड टॉयलेट, पीने का पानी जैसे इंतजाम किए जाने चाहिए, परंतु यहां शहडोल आदिवासी बाहुल्य इलाके में आकर कभी राजनीतिक पकड़ तो कभी बम तमंचा के खौफ दिखाकर वसूली मानिए फिरौती, गुंडई, रंगदारी वसूल रहे हैं पढ़े पूरी खबर ...सी. पी. जायसवाल
शहडोल बुलेटिन, धुरवार टोल बैरियल चालू होते लोगों को इस राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सरपट गाड़ी दौड़ने के लिए अपनी जेब ढ़ली करनी पडे़गी सबको पता था परंतु यहां घंटे भर लाइन मे खड़े होकर टोल प्लाजा के पदस्थ कर्मचारियो का भजन कीर्तन (गाली-गलौज) भी सुनना पड़ेगा दादागिरी और गुंडागर्दी की लगातार जिला प्रशासन तक पहुँच रही शिकायत का अंबार लग गया, भाजपाई नेताओ के साथ कांग्रेस नेताओ को भी ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की जा रही है एन एच 43 पर शहड़ोल से बुढ़ार मार्ग के धुरवार स्थिति टोल प्लाजा कर्मचारियो समेत कथित मैनेजर पर लगातार वाहन मालिकों बदसलूकी के आरोप भी लग रहे हैं, इतना ही नहीं स्थानीय स्तर पर प्रशासन से लगातार शिकायतों के बाद भी टोल प्लाजा के कर्ता कर्ता मनमानी पर उतारु हैं, वहीं टोलप्लाजा के मैनेजर की रंगदारी किस घटिया दर्जे की है इसकी बानगी का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमे महिला वाहन चालक से अभद्रता भरे लगहजे मे दीपक बाधवानी का एक वीडियों सामने आया है जिसमें वह खुले आम दंबंगई दिखाते नजर आ रहे हैं इतना ही नहीं इस टोल प्लाजा के महद 50 मीटर के रहवासी किसानों के ट्रेक्टर दिन भर पीएमजीएसबाई सड़क होकर गुजरते है इन वाहनो के घूमकर जाने से टेल टैक्स बच जाता है तो उन्हें धमकाकर इस सड़क पर बनी पुल, पुलिया को बम लगाकर उड़ाने की बात कर जबरन वसूली कैसे होगी बतलाया जा रहा है भला ये कैसा नियम कानून है जो किसानो के पीएमजीएसबाई सड़क पर चलने से रोके और पुल, पुलिया बम से उड़ाने की धमकी से भयभीत कर रहा है.
गौर से देखिये इस वीडियो मे जिसमें टोल प्लाजा के मैनेजर दीपक खुलेआम यह कहते नजर आ रहे हैं कि इस टोल प्लाजा पर प्रदेश के पूर्व सी एम शिवराज सिंह का हाथ है कोई कुछ नहीं कर सकता है...मामा कुंडली मार के बैठा है इनके संरक्षण की जिम्मेदारी संभालने के लिए यहां ये कुछ भी मनमानी करे बॉस है ना...
वहीं कोयलांचल से संभागीय मुख्यालय को जोड़नें वाली इस सड़क पर प्रतिदिन आनें - जानें वालों कि संख्या ज्यादा है जिससे कभी भी किसी बड़ी घटना कि आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता, वही बडी बात यह भी है की सड़क मुख्यालय होने के साथ आरटीओ कार्यालय, बुढार, अमलाई, अनूपपुर तक की अब महिलाएं कार खुद चलाकर आती जाती हैं उनकी भी सुरक्षा के लिहाज से कथित मैनेजर दीपक बाधवानी और कर्मचारियों का रवैयो से खुद को असहज, सुरक्षित महसूस कर रही हैं... इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि यहा दबंगई, अभद्र बर्ताव के चलते आने वाले समय में किसी बड़ी घटना घटित होने का संकेत दे रहे है इस पर प्रशासन मनमानी सरकारी टोल टैक्स को रंगदारी मानक पर वसूली और गुंडागर्दी पर लगाम लगाए जाने की सुधिजनो ने मांग की है सूत्रो के हवाले से खबर यह भी है कि युवा छात्र नेताओ ने इस तरह की मनमानी का विरोध करने आंदोलन की तैयारी कर रही हैं
-------------------------------------------------------------------
Coming Soon
SHAHDOL Bulletin
First Many languages bulletin
Any about inquiries
9009908786, 9479516786
Any about Complin
Phone : 9425111809,
Whatsaap : 9575511705
For Advertising
9575511705

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें