क्रूरतापूर्ण कृत्य के दोष मे आरोपी विश्वेश उर्फ बिन्नू धराया
OMG...आरोपी अधिवक्ता संघ बुढ़ार का पूर्व अध्यक्ष बिन्नू गिरफ्तार
सिंघम के आगे नेतागिरी एक ना चली
बुढार थाना पुलिस की कार्रवाई
क्रूरतापूर्ण कृत्य के दोष मे आरोपी विश्वेश उर्फ बिन्नू धराया
मोहम्मद मुनीर
9425111809
9425111809
शहड़ोल बुलेटिन । जिले के कोयलांचल नगरी बुढार में एक मामले में लगभग 03 महीने फरार पूर्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विश्वेश पटेल उर्फ बिन्नू को अपने भतीजे से निर्ममता से मार पीट की गई जिसकी प्राथमिकी 06 दिसंबर 2019 को थाना बुढार मे दर्ज की गई थी। जिसे पुलिस तलाश कर रही थी। देर शाम जिसे धर दबोचा गया
जानिए आखिर क्या थी घटना...
पारिवारिक विवाद और गंभीर रुप से मारपीट करनें के आरोप में कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. सरस्वती पटेल के छोटे पुत्र और अधिवक्ता संघ बुढ़ार के पूर्व अध्यक्ष बिन्नू उर्फ विश्वेश पटेल को बुढ़ार पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार किया है, विश्वेश पटेल के ऊपर भारतीय दण्ड विधान की धारा 323, 294, 334 और 326 के तहत दिसंबर माह अपराध कायम किया गया था, विश्वेश पटेल की गिरफ्तारी के बाद समूचे जिले में चर्चा है।
भतीजे के साथ की क्रूरता...
जानकारी के मुताबिक अपने भतीजे व अधिवक्ता केशव पटेल को जमीनी विवाद के मामले में न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसे गंभीर चोट भी पहुंचाई थी, इतना ही नहीं बंद कमरे में गुदाद्वारा में राड़ डालकर गंभीर चोट भी पहुंचाई थी, दो से ढ़ाई माह पहले हुए विवाद के बाद पुलिस ने अन्य धाराओं के साथ इस मामले को धारा 324 के तहत कायम किया था, लेकिन माननीय न्यायालय ने विचारण के दौरान धारा 324 पर सुनवाई करते हुए उसे बढ़ाकर धारा 326 कर दिया।
पार्षद पुत्र है फरियादी...
अधिवक्ता फरियादी केशव पटेल नगर परिषद बुढ़ार के वार्ड नंबर 11 से पार्षद सुभाना पटेल के पुत्र है, लगभग 2 माह पुराने इस मामले में पुलिस के द्वारा विवेचना के उपरांत आरोपी विश्वेश को आज देर शाम पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद चिकित्सीय जांच के लिये अस्पताल भेजा गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
सुरक्षित हाथो में नगर....
गौरतलब हो कि बुढार नगर मे इस विवाद को देखने और सुनने वाले लोगों के मुताबिक बुढार अधिवक्ता संघ के दो बार के अध्यक्ष ने अपने परिवार मे ऐसा तांडव मचाया है जिसे सुनने वालो की रूह कांप जाए। एफआईआर मे दर्ज कई अपराध के बावजूद विश्वेश उर्फ बिन्नू कानूनी किताबों का जानकार होने का पुरजोर फायदा उठाता रहा है इसी क्रम में कायदे कानून की लगातार धज्जियां उड़ाते हुए एक परिवार का जीना मुश्किल कर दिया इस धर पकड़ के बाद बुढार नगर निरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान को न्याय प्रिय शहर वासियों ने साधुवाद प्रेषित किया है।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया....
मामले मे 06 दिसंबर 2019 को प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी मामले में फरार विश्वेश पटेल उर्फ बिन्नू को अपने भतीजे के गुप्तांग में राड डालने से संबंधित शिकायत फरियादी केशव पटेल द्वारा की गई थी जिसमे आज आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 323, 294, 334 और 326 के तहत मामला दर्ज था।
मामले मे 06 दिसंबर 2019 को प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी मामले में फरार विश्वेश पटेल उर्फ बिन्नू को अपने भतीजे के गुप्तांग में राड डालने से संबंधित शिकायत फरियादी केशव पटेल द्वारा की गई थी जिसमे आज आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 323, 294, 334 और 326 के तहत मामला दर्ज था।
महेन्द्र सिंह चौहान
नगर निरीक्षक
थाना बुढार, जिला शहडोल
मध्यप्रदेश







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें