:सीधी बात:
रिंकू को गोंडवाना गणतंत्र की जरूरत हमें नहीं - राष्ट्रीय अध्यक्ष
गोंगपा प्रत्याशी विलय मात्र ख्वाब- श्री मरकाम
जल, जमीन, जंगल बचाने किसानों को समृद्ध बनाने प्रतिबद्ध गोंगपा
रिंकू सिंह के समर्थन देने और ना देने से गोंगपा कोई फर्क नहीं पड़ा
इलेक्शन एनालिसिस
शहडोल बुलेटिन। जिले के विधानसभा चुनाव अंतिम चरण में है और भाजपा, कांग्रेस पार्टी के साथ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की धमक से शहडोल की राजनीति में ट्रायएंगल की स्थिति निर्मित हो गई है ऐसे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता पदाधिकारियों ने बताया है जबकि भाजपा, कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज कराने का दंभ भर रहे हैं लेकिन इसी बीच पत्रकारों से बातचीत में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम ने बड़े खुलासों के साथ पार्टी के मैनोफेस्टो में जल, जमीन और जंगल की लड़ाई का मुद्दा शीर्ष पर रखा।
उन्होंने बताया कि भाजपा कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के वोट मांगने पांच साल में पहुंचती है और हम आदिवासियों की आवाज उठाने का काम निरंतर करते हुए उनके हितों के लिए संघर्षरत है। बीते साल में की ऐसे मामले हैं जिनमें दबंगई दिखाते हुए लोगों ने आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ जमीन हड़प ली थी हमने लड़कर आदिवासी समाज की जमीन वापस की। हालांकि इस बात पर वीरेश सिंह रिंकू पर भी दबंगई दिखाते हुए आदिवासियों की जमीन हथियाने की कोशिश की गई थी उन्होंने साफ किया।
चर्चा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम ने बड़े खुलासों के साथ यह भी बताया कि हमारे विचारधारा से प्रभावित होकर क्षेत्र में बड़े सुधार हो रहे हैं उन्होंने बताया डकैत रत्नाकर से वाल्मीकि महार्षि कश्यप का परिवर्तन हो सकता है हम रिंकू को सुधारने की कोशिश करेंगे मानव जीवन दूसरों की सेवा के लिए है। ना कि किसी को परेशान, प्रताड़ित करने का।
आदिवासियों पर दबंगों ने अत्याचार किए जाने की इस विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों से सूचना मिली है इस चुनाव में जीत दर्ज कराने के बाद पार्टी बिगड़ो को सुधारने की ओर कार्य करेंगी।
इसके अलावा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम ने बताया कि भाजपा अगर सत्ता पर बैठी है तो वो सिर्फ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बदौलत। हालांकि इस दौरान की अहम खुलासें श्री सिंह द्वारा वीडियो इंटरव्यू में कही जिससे एक बात बिल्कुल साफ हो गई कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को भाजपा इन्टरनल सपोर्ट करती है जिसमें एहम फाइनेंशियल सपोर्ट करने की बात खुलकर सामने लाने वाली बात मीडिया में पहली बार आई। जानकारी में यह भी बताया गया कि डिडौली में श्यामसिह मरकाम हेलीकॉप्टर से प्रचार-प्रसार करने गए हैं।
इस विधानसभा चुनाव के दरमियान यह इंटरव्यू में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भाजपा की मददगार पार्टी जो आदिवासियों के वोट बेकर करने के लिए ही खड़ी दशकों से शायद इसीलिए होती है अब आप अंदाजा लगाइए इधर जनाधार का सौदा उधर।
मीडिया ने अपना दायित्व निभाया विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी के कार्यकर्ता, नेताओं और पदाधिकारियों की सोच समाज के सामने है सोचिए और निष्ठा से मतदान निर्भिक होकर करें आपका अधिकार आपका वोट।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें