शहडोल जिले के इस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ने मांगी सुरक्षा
ऑन दा स्पॉट
शहडोल बुलेटिन। विधानसभा चुनाव अभी थमा ही था कि भाजपा के प्रत्याशी शरद कोल ने पुलिस सहायता मांगी है इसके बाद स्थानीय स्तर पर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मामले में ना तो पुलिस ही कुछ बता रही है ना ही भाजपा से प्रत्याशी को किसी व्यक्ति विशेष से खतरा साफ किया है।
सूत्रों की मानें तो इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के शरद कोल को प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी एवं समर्थकों से ही खतरा कहीं ना प्रतीत हो रहा है। भाजपा के निकटतम दो प्रत्याशी कांग्रेस के रामपाल और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से तेजप्रताप उईके है। अब भाजपा प्रत्याशी को किस से अचानक खतरा पैदा हो गया जिससे देर शाम पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मांगने के लिए शरद कोल को ब्यौहारी थाना पुलिस से सुरक्षा मांगना पड़ा।
प्रतिक्रिया________
मैंने थाना पुलिस को लिखित आवेदन पर सुरक्षा मांगी है।
शरद कोल
भाजपा, ब्यौहारी विधानसभा
प्रतिक्रिया_________
मामले में थाना प्रभारी ने बताया है कि चुनाव के दरमियान प्रत्याशी को जरूरत पड़ने और मांग की गई जिससे सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवान दिया गया है