Great...... यहां सुबह से ही मतदाता पहुंचा बूथ, डीएम ने किया मतदान - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 27 नवंबर 2018

Great...... यहां सुबह से ही मतदाता पहुंचा बूथ, डीएम ने किया मतदान

कलेक्टर शहडोल अनुभा श्रीवास्तव ने किया मतदान

यहां सुबह से ही मतदाता पहुंचा बूथ, डीएम ने किया मतदान

कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव ने किया मतदान

सुबह से ही बूथ में मतदाताओं में दिखा रहा भारी उत्साह

इलेक्शन डेस्क
शहडोल बुलेटिन। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग पार्टी के सिंबल से चुनाव लडने और जीत दर्ज कराने वाले विधायकों के भाग्य का फैसला क्षेत्र की जनता आज अपने मताधिकार का उपयोग से करेंगी। आज सुबह सुबह ही जिले की कलेक्टर अनुभा श्रीवास्तव ने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को घर से निकल कर बूथ पर आकर मतदान करने के लिए अपील की है हालांकि मतदान के लिए महीने भर से संचालित आधा दर्जन कैंपेन जिसमें महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों से शत-प्रतिशत मतदान कराने की हो रही है निश्चित रूप से बीते चुनाव से आंकड़ों में बढ़ोतरी होगी वरना लाखों करोड़ों रुपए खर्च करने का महत्व नहीं निकलेगा।
गौरतलब हो कि विराट नगरी शहडोल के जैतपुर, जयसिंहनगर, ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला प्रमुख रूप से भाजपा, कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रत्याशी के बीच है। जैतपुर से उमा धुर्वे और मनीषा सिंह के बीच, जयसिंहनगर में ध्यानसिंह और जयसिंह मरावी तो वहीं ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के रामपाल सिंह और शरद कोल के बीच मुकाबला प्रमुख रूप से हो रहा है यह बात अलग है अन्य दलों के नेताओं की रणनीति के तहत मामला खेल बिगाड़ने का प्रयास मतदाताओं के वोट बेकार हो जाते हैं। संघर्ष में भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की जीत हार अन्य दलों को हुआ मतदान दोनों दलों के लिए संजीवनी बूटी तो विपक्ष के लिए विषैला प्याला की तरह साबित होता है।
बहरहाल आज चुनाव में आप सभी को मतदान करना ही होगा। एवं घर में बैठे लोगों को मतदान करने के लिए समझाने की कोशिश करेंगे तभी लोकतंत्र में हमारी ताकत का आभास कराता परिणाम सामने आएंगा।

मतदान हमारी जिम्मेदारी, चलो मतदान करें।


जिले में कही भी किसी घटना को न्यूज शहडोल बुलेटिन पर देखना चाहते हैं तो हमें तुरंत व्हाटशाप करें।
9575511705
नाम गोपनीय रखा जायेगा
Email- muneer7786@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad