मुख्यमंत्री का फूंक दिया पुतला, कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध किया जमकर नारेबाजी, प्रदर्शन
इस पुतला दहन में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत छावड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, नरेंद्र दुबे, महेश भागवत, संचिता सरवटे, अमित मिश्रा, राजेन्द्र त्रिपाठी, अनिल द्विवेदी, अजय सिंह, नरेंद्र तिवारी, राजाराम पांडेय, कैलाश विष्णनी, गिरधर सिंह, शानउल्ला खान समेत जिले के लगभग कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं पर हो रहे हमले, हत्या मामले में आक्रोश पुतला फूंककर जताया। गौरतलब हो कि तीन पंचवर्षीय चुनाव के उपरांत कांग्रेस पार्टी से जिले को प्रभारी मंत्री के रूप में डिंडौरी जिले के विधायक ओमकार सिंह मरकाम योजना सीमित की पहली बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने पहुंचे ही थे कि शहडोल के हृदय स्थल गांधी चौक पर सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ का भाजपा नेताओं से पुतला फूंक दिया। जिले का पुलिस प्रशासन पुतला दहन मामले में सक्रिय रहकर एक पुतला जब्त किया वहीं पहले से ही सुनियोजित तरीके से रखा दूसरा पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
--------------------------------------------
--------------------------------------------
जिले का अपना बुलेटिन
समाचार, शिकायत साझा करें,
नाम गोपनीय रखा जाएगा।
व्हाटशाप 9575511705
Email- muneer7786@gmail.com


