शहडोल : नेशनल लोक अदालत संपन्न - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 9 मार्च 2019

शहडोल : नेशनल लोक अदालत संपन्न




शहडोल : नेशनल लोक अदालत संपन्न 

शहडोल बुुुलेटिन,  ‘‘न्याय सबके लिये’’ की अवधारणा को साकार रूप प्रदान करने के लिये दिनांक 09.03.2019 को जिला शहडोल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के. सिंह के निर्देशन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया । इस नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिसमें से 10 जिला न्यायालय शहडोल में 3 खण्डपीठ तहसील न्यायालय ब्योहारी में, 3 खण्डपीठ तहसील न्यायालय बुढ़ार में तथा 3 खण्डपीठ जयसिंहनगर में गठित की गई ।

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर.के. सिंह द्वारा माॅ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश डाॅ.  रमेश साहू, विशेष न्यायाधीश सभापति यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूप कुमार त्रिपाठी प्रथम अति. जिला न्यायाधीश अविनाश चंद्र तिवारी द्वितीय अति. जिला न्यायाधीश अनुज कुमार मित्तल तृतीय अपर जिला न्यायाधीश के.के. मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्टेट संतोष कोल न्यायिक दण्डाधिकारी विवेक सिंह, न्यायिक दण्डाधिकारी, सतीश शर्मा एवं सुश्री रेनु खान प्रशिक्षु न्यायाधीश उदयाजीतराव एवं सुश्री विजयाभारती यादव जिला विधिक सहायता अधिकारी बी.डी. दीक्षित जिविसेप्रा के कर्मचारीगण पैनल अधिवकता एवं पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित रहे।


जिला न्यायालय शहडोल के अंतर्गत मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में से कुल 297 प्रकरण लोक अदालत में रेफर किये गये थे जिसमे से 69 प्रकरणों में कुल मिलाकर 20153000/-रूपये का एवार्ड पारित किया गया । बिजली के कुल 14 लंबित प्रकरण रैफर किये गये जिसमें से 9 प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर किया गया 102065/-रूपये का एवार्ड पारित किया गया । धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत 369 रैफर प्रकरणों में 39 प्रकरण निराकृत हुये तथा 1566199/-रूपये की राशि  के एवार्ड  पारित किये गये । न्यायालय में लंबित आपराधिक समनीय मामलों में 227 प्रकरण रखे गये जिसमें से 29 का निराकरण राजीनामा के आधार पर हुआ । वैवाहिक प्रकरणों के निराकरण हेतु 304 प्रकरण रखे गये जिसमें से 24 प्रकरण राजीनामा के आधार पर निराकृत हुये और 52 लोग लाभांवित हुये । कुल मिलाकर न्यायालय में लंबित प्रकरणों में 1615 प्रकरण रखे गये जिसमें से 204 प्रकरण निराकृत हुये तथा 23083983/-रूपये का एवार्ड राशि पारित हुई । 


प्रीलिटिगेशन स्तर पर बैंक रिकवरी के 1692 प्रकरण में से 99 प्रकरण निराकृत हुये तथा 2593300/-रूपये की राशि बैंको में जमा हुई । बिजली के 633 पूर्ववाद प्रकरणों में से  65 प्रकरणों का निराकरण हुआ तथा 447034/-रूप्ये की राशि की वसूली की गई । इसी तरह नगरपालिका के जलकर  के  2195 प्रकरणों में से 720 प्रकरण निराकृत हुये और 1015633/-रूप्ये की वसूली की गई । दूरसंचार के 332 प्रकरणों मे से 5 प्रकरण और 24815/-रूपए के निराकृत हुये।
अतत: 09.03.2019  को आयोजित नेशनल लोक अदालत सफल रही और न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में कमी आई। 


Coming Soon Local news 
on SHAHDOL BULLETIN 

About any Inquiries 
Whatsaap 9575511705
email- muneer7786@gmail.com 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad