Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क दुर्घटना : यात्रियों ये भरी बस पलटी, आधा दर्जन घायल




सड़क दुर्घटना : यात्रियों ये भरी बस पलटी, आधा दर्जन घायल 


जयसिंहनगर रिपोर्टर 
शहडोल बुलेटिन, जिले के जयसिंहनगर थाना ग्राम करकी के समीप शहडोल से रीवा मार्ग जा रही यात्रियो से भरी बस पलट गई,  जिसमे लगभग 30-35 सवार थे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं और घटना स्थल पर किसी प्रकार की पुलिस,  चिकित्सा सुविधा समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुँच सकी है और वही दुर्घटना में पलटी बस क्रमांक MP18P1655 दादू एंड संस कंपनी की बताई जा रही है इस घटना के तुरंत बाद बस चालक समेत कंडक्टर,  खलासी फरार है इस बस पर अधिक संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं जिनके लिए परिवहन विभाग,  पुलिस प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग को मानवीय आधार पर सुध लेने की नितांत आवश्यकता है, 
गौरतलब होकि शहडोल से रीवा चलने वाली दादू एंड संस कंपनी की तमाम बस खटारा हो चुकी है जिन्हें जाने किस प्रकार से परिवहन विभाग से अनफिट कंडम बसो को फिटनेस पर फिट प्रमाण पत्र जारी किया गया, इसे संबधित विभाग को गंभीरता से लेने की नितांत आवश्यकता है आखिर जिंदगी सैकड़ों लोगो की दांव पर है..

Coming Soon Local news 
In SHAHDOL BULLETIN 

ABOUT any Inquiries 
Whatsaap 9575511705
Email - muneer7786@gmail.com