Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

समझाईश: सांसद ज्ञान सिंह के बगावती सुर को लगा विराम...

समझाईश: सांसद ज्ञान सिंह के बगावती सुर को लगा विराम...



शहडोल बुलेटिन, आम चुनाव में टिकट कटने से नाराज शहडोल सांसद ज्ञान सिंह की नाराजगी दूर करने के लिये भाजपा संगठन ने अपने प्रयास तेज कर दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक वरिष्ठ भाजपा नेता भगवत शरण माथुर ने सांसद ज्ञान सिंह से दूरभाष पर बात कर उन्हे समझाईश दी है। 


संगठनात्मक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री माथुर ने सांसद श्री सिंह से पार्टी एवं देश हित मे नाराजगी त्याग कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष मे कार्य करने की अपील की है। श्री माथुर ने चर्चा करते हुए उन्हे समझाया है कि भाजपा ने उन्हे तीन बार मंत्री, तीन बार सांसद, दस से अधिक बार विधायक बनाया है। उनके पुत्र शिवनारायण सिंह भी वर्तमान मे भाजपा विधायक हैं। टिकट वितरण पार्टी का आन्तरिक मामला होता है जो बहुत से सर्वेक्षणों पर आधारित होता है। श्रीमती हिमाद्री सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर दल के सभी सदस्यों ,पदाधिकारियो को स्वीकार कर मजबूती से एकजुटता से कार्य कर उन्हे विजयी बना कर नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना होगा। श्री माथुर के अनुसार सांसद ज्ञान सिंह की नाराजगी दूर हुई है। उम्मीद की जा रही है कि शहडोल संभाग का यह वरिष्ठ नेता शीघ्र ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे मैदान में मोर्चा संभाल सकता है।

जल्दी ही संभाग का अपना बुलेटिन 
SHAHDOL Bulletin 

Whatsaap 9575511705
Email - Shahdolbullitin@gmail.com