OMG... हत्यारी अंधेरी 06km सड़क हर साल दम तोड़ती हजारों जिंदगी जनप्रतिनिधि, नेता, अफसर की जवाबदेही ...आओ हल्ला बोल दिखाएँ आईना - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 31 मार्च 2019

OMG... हत्यारी अंधेरी 06km सड़क हर साल दम तोड़ती हजारों जिंदगी जनप्रतिनिधि, नेता, अफसर की जवाबदेही ...आओ हल्ला बोल दिखाएँ आईना




OMG... हत्यारी अंधेरी 06km सड़क
  हर साल दम तोड़ती हजारों जिंदगी 


जनप्रतिनिधि, नेता, अफसर की जवाबदेही

आओ हल्ला बोल, दिखाएँ सच्चा आईना 


आडिटोरियल डेस्क
शहडोल बुलेटिन,  बीता साल शहडोल से बुढ़ार जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 जो लालपुर ग्राम से कटकोना मारूती नंदन पेट्रोल पंप तिराहे पर घटी सड़क दुर्घटना में कुछ घायल तो कुछ गंभीर हालत में बगैर चिकित्सा के दम तोड़ दिए बीता साल उन सभी परिवारो पर कहर का पहाड़ बनकर टूट पड़ा, अब तक कैलेंडर के पन्नों के बदलने के अलावा कोई माकूल इंतजाम ऐसी दुर्घटनाओ को रोकने के लिए ना तो स्थानीय, ना ही जिला प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाने के प्रयास किया, लोगों की मौत हो रही हैं लोगो का सड़क दुर्घटना में चीख पुकारना जारी है यातायात विभाग कोने कोने में सख्ती की तख्ती लटकाया हुआ है आरटीओ सफलता पूर्वक चालानी कार्यवाही पर टारगेट पूरा कर रहा है फिर खाली पुलिस सिपाही, प्रशासन क्या करें, कारण जो भी हो परंतु अब तक दोपहिया वाहन सवारो के दबने कुचलने और बेतरतीबी से सड़क पर खडे वाहन मे जिंदगी ढेर करने मे पीछे नहीं है इन सड़क दुर्घटना में किसी ने हाथ,  पैर तूडवाए,  किसी ने जान गवाई हम आपके दर्द को तो कम नहीं कर सकते परंतु सड़क दुर्घटना से और लोगों को मौत के मुँह में जाने से रोकने के लिए पूरी ताकत पत्रकारिता का दायित्वपूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुहिम में आप सभी शामिल हों सकते हैं अगले प्रकाशित खबरों पर आपकी राय, परेशानी से जिला प्रशासन को अवगत कराएगे....
यदि आप भी सड़क दुर्घटना का भयानक दंश झेल चुके हैं संभाग के लोगों को मीडिया के माध्यम से अवगत कराना चाहते हैं तो व्हाट्सएप करें तमाम सड़क दुर्घटना के फोटो वीडियो 9575511705 पर साझा कर सकते हैं.

छोटी सी #कोशिश करेगी बड़ा काम

हालाँकि प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियो की छोटी पहल ये सड़क दुर्घटना में कमी आ सकती है शहडोल से बुढ़ार रोड पर अक्सर दुर्घटना लालपुर ग्राम ये कटकोना मारूती नंदन पंप तिराहे में हो रही है यह बुढ़ार थानांतर्गत एवं जनपद पंचायत बुढ़ार मे आता है जिसके आधार पर पुलिस बेतरतीबी से खड़े ट्रकों को तय मापदंड पूरा करने पर बाध्य करें,  जैसे बैक लाइट, फोर साइड इंडीकेटर चालू रहे ताकि दोपहिया वाहन चालक सुरक्षित डिसटेंस मेंटेन कर रोड एक्सीडेंट होने से बचे, बडे वाहन ट्रको मे ज्यादातर बैटरी बचाने के चक्कर में लोगो की जाने अनजाने जान ले लेते हैं इस पर सख्ती होना चाहिए साथ ही जनपद पंचायत बुढ़ार इन दो ग्राम पंचायत कटकोना व लालपुर को सड़क पर रौशनी के प्रबंधन करने के लिए एलईडी लाइट्स लगाने के लिए तैयार करे, यह छोटी सी कोशिश कर कई दम तोड़ती जिंदगी बचाने के लिए पहल कर सकते हैं जिसमे 50 से 90 एलईडी रोड लाईट और पिलर का खर्चा ही आएगा, इससे शहर हत्यारी अंधेरी सड़क से रौशनी वाला सुरक्षित सड़क पर तबदील हो सकता है इन सड़क दुर्घटना पर ऐसा भी नहीं कि खाली दुर्घटना से परिवार ही प्रभावित होता है इसमे पुलिस प्रशासन का काम बढ़ता तो ही साथ ही हास्पिटल पर लोड आता है इतना ही नहीं यद्यपि किसी सड़क दुर्घटना पर वाहन सड़क जाम की स्थिति निर्मित हो जाये तो आम पब्लिक को भी सड़क पर घंटों इंतजार करना पड़ता है.



वाहन चालको का भी #दायित्व 
संभाग के सभी पाठको से शहडोल बुलेटिन टीम अपील करता है सबसे पहले सड़क सुरक्षा के मापदंड पूरा कर यात्रा शुरू करें, यह छोटी सी बात जरूर हैं लेकिन हमारी खुद की जिम्मेदारी बडी हैं और फिर यह हेलमेल, बैक लाइट, हार्न का बेहतर होना हम ज़रूरी नही समझते हैं हम आजकल की 20सदी के बहुत व्यस्त लोग जो है हम इतना आसानी से भूल जाते है कि अभी दो दिन पूर्व ही कोई जान पहचान का व्यक्ति सड़क दुर्घटना में दम तोड़ दिया,  हम यह भी कहा याद रखते हैं कि अभी दो महीने पहले ही रिश्ते के भाई ने भी ऐसे ही सड़क दुर्घटना में जान गवाई, हम लगातार हो रही सड़क दुर्घटना से सवक नही ले रहे कि वास्तव मे घटना घटित होती क्यो है,  आमतौर पर पाठक समझते होगे जीवन,  मृत्यु मे यह लेखक,  पत्रकार क्या लिखकर साबित करना चाहता है,  तो जानकारी के लिए बता दूँ हम रोजी,  रोज़गार, कारोबार मे तमाम एहतियात बरतते हैं फिर हम एक काली सड़क पर काल बन रही घटनाओं ये सीख लेते हुए  मौत के आंकड़ों मे कमी क्यूँ नही ला सकते ....

सुरक्षित यात्रा के लिए टिप्पस..... 


  • दोपहिया वाहन की हेडलाइट समय समय पर चेक करते रहे,
  • दोपहिया मे चीन सवारी ना चले, बैलेंस बिगड़ने के साथ यातायात नियमों का उलंघन है.
  • दोपहिया वाहन के ब्रेक सप्ताह में चेक कराते रहे.
  • दोपहिया वाहन पर पिछले पहियों के ही ब्रेक इस्तेमाल करे, दोपहिया वाहन के अगले पहियों के ब्रेक भी काम कर रहे हो चेक करें,  साथ ही जब तक बहुत जरूरी नहीं हो अगला ब्रेक ना लगाए, वाहन स्लिप होने का खतरा बना रहता है.
  • दोपहिया वाहन के टायर समय समय में चेक करे, ज्यादातर हवा टायरो पर कम होने से दोपहिया वाहन असंतुलित हो सकता है. वाहन 40km प्रति घंटे ये अधिक ना चलाए. 
  • अंतिम और सबसे ज़रूरी सबक बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन ना चलाए, साथ ही यातायात नियमो का अक्षरशः पालन करें.


मामले में प्रशासनिक प्रतिक्रिया के साथ अगले भाग-01 पर पढ़े पूरा विश्लेषण जिसमे प्रशासन की दम तोड़ती हजारों जिंदगी पर कैसे कदम उठाने की बात कही जा रही हैं या जनता को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही अकाल मृत्यु से बचने सड़क पर रौशनी के लिए उतरना होगा सड़को पर.... पढ़े शहडोल बुलेटिन जन जन से सरोकार.


जल्द ही संभाग का अपना बुलेटिन
SHAHDOL BULLETIN

Required 
male or female 
Anchar

किसी भी शिकायत,
समस्या, इवेंट को साझा करे.
व्हाट्सएप 9575511705

Email - shahdolbulletin@gmail.com 
Editor- muneer7786@gmail.com  




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad