OMG...सुरक्षा मे चूक आपके नन्हेंमुन्नो की जान का जोखिम मेला प्रबंधन की बेईमानी, नियमोल्लंघन का मामला प्रशासन से कार्यवाही की मांग - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 23 जुलाई 2019

OMG...सुरक्षा मे चूक आपके नन्हेंमुन्नो की जान का जोखिम मेला प्रबंधन की बेईमानी, नियमोल्लंघन का मामला प्रशासन से कार्यवाही की मांग


OMG...सुरक्षा मे चूक आपके नन्हेंमुन्नो की जान का जोखिम 
 मेला प्रबंधन की बेईमानी, नियमोल्लंघन का मामला 

 प्रशासन से कार्यवाही की मांग 

सिटी डेस्क 
शहडोल बुलेटिन,  जिला मुख्यालय अंतर्गत पॉलिटेक्निक ग्राउंड मे लगी मेला प्रदर्शनी और झूला के आकर्षण में शहर से लेकर दूरदराज इलाकों से यहां पहुंच रही सैकड़ों हजारों लोगों की भीड़ यहा मनोरंजन के लिए पहुंच रही हैं और प्रबंधन की मेला प्रदर्शनी गुलजार भी है संचालक चाँदी काट रहे हैं और संचालक लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के नाम पर खोखला पडी अग्निरक्षक बॉटल ही है इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि हजारों लाखों रूपए प्रतिदिन की आमदानी के बावजूद संचालक सुरक्षा इंतजाम मे बेईमानी कर रहे हैं जिसकी अनदेखी से सैकड़ों लोगों का जान जोखिम मे हैं जिस पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने की आवश्यकता है.

पॉश इलाके कहलाने वाली पांडवनगर के पॉलिटेक्निक ग्राउंड मे चलने वाली ट्रेन, बडा झूला की चकाचौंध लाइटे सबको आकर्षित करती हैं परंतु इसे आपरेट करने वाले लोगों की उम्र और अनुभव देखते ही बनती है यहा नाबालिग बच्चे ट्रेन दौडा रहे है, यही हाल आकाशझूला के ऑपरेटर का है फिर यहा किसी अप्रिय घटना जैसे छेड़खानी, पर्स, बटुआ की चोरी से लेकर बदतमीज़ी आए दिन हो रही है लड़कियां, महिलाएं लोकलाज के चक्कर में चुप्पी बंधे हुए इसका एक बडा कारण यह भी है कि मेला संचालक ने मेले मे जनहित के लिए एक धेला खर्च नहीं किया.  कैमरे की निगरानी पहरा नदारद हैं और तो और स्थानीय पुलिस प्रशासन की सहायक का बोर्ड लगाया गया पर सहायता किससे मिलेगी नाम नंबर लिखने का जहमत प्रबंधन ने नहीं ली है शासन की तय गाइडलाइन में निर्देशित तमाम सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही है फिर भी जाने किस आधार पर महीनो की अनुमति दी गई है 

जनचर्चाए यह भी है कि इस बारिश को तांत्रिक क्रिया के दबाव से बंधा गया है गौरतलब हो कि इसी तरह बीते वर्ष लगी प्रदर्शनी को समयावधि पूर्व हटाया गया था और दूसरे दिन से झमाझम बारिश की शुरुआत हुई और बेदम उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी.

मेला संचालक जैन का कैमरे की बाइट में दो टूक शब्दों मे कहा गया कि थाना पुलिस ने सारी एनओसी दी है आप वही से जानकारी लीजिए हमने सारे शुल्क जमा भी कर दिए हैं ...अब गंभीर बात समझ से परे है कि थाना कोतवाली में कौन सा शुल्क जमा किए हुए हैं जिसके बाद ना तो भगदड़ होगी,  ना ही छेड़खानी होगी,  ना ही पैकेट मारी जाएगी हम सोच नही पा रहे हैं आप सोचिए 

प्रशासनिक प्रतिक्रिया..... 
मेला संचालक द्वारा कोतवाली मे मात्र कर्मचारियों की सूची दी गई है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नही किए जोकि सरासर गलत और जोखिमपूर्ण हैं सूचना आपके द्वारा मिली है कार्यवाही की जाएगी 
प्रवीण भूरिया 
अति. पुलिस अधीक्षक 
जिला शहडोल 

मेला संचालक द्वारा नगरपालिका से कोई अनुमति नहीं ली गई है जबकि नियमों के तहत प्रदर्शनी, मेला एवं एवेंट मे पानी के टैकर, फायरब्रेगड आपातकालीन व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए आपके द्वारा जानकारी मिली है मै दिखवाता हूँ 
अजय कुमार श्रीवास्तव 
सीएमओ. 
नगरपालिका परिषद शहडोल 

मध्यप्रदेश शासन के द्वारा पॉलिथीन अगस्त 2017 से प्रतिबंधित किया हुआ हैं मेला एवं सामान्य तौर पर भी पॉलिथीन के इस्तेमाल पर लगातार कार्यवाही की जा रही है हमारे विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है 
गणेश बैगा
     पर्यावरण विभाग शहडोल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad