Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts





01 को अग्निहोत्र, योग एवं एक्यूप्रेशर का निशुल्क शिविर


शहडोल बुलेटिन। अग्निहोत्र,योग एवं एक्यूप्रेशर का निशुल्क शिविर 1 दिसंबर  दिन रविवार को रूद्र प्रिया कुटीर जैन कॉलोनी शहडोल में किया जा रहा है। शिविर में एक्यूप्रेशर  विशेषज्ञ डॉ  हरशद परमार आ रहे है। डॉ परमार सिखाएगे की एक्यूप्रेशर द्वारा किस प्रकार सामान्य शारिरिक तकलीफों को दूर किया जा सकता है। अग्निहोत्र की जानकारी देने के लिए  राकेश सक्सेना उज्जैन से एवं राजेश राव जबलपुर से आ रहे है। वे जानकारी देगे की अग्निहोत्र हवन करके हम अपनी समस्याओ को कैसे दूर कर सकते है।

शिविर के आयोजकों ने शहडोल निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर लाभ प्राप्त करने की बात कही है। इस शिविर में आमजन अपने प्रश्नों का समाधान भी प्राप्त कर सकते है। यह कार्यक्रम निशुल्क है। कार्यक्रम स्थल बड़ेरिया टाइल्स के सामने, पुराने आरटीओ ऑफिस के पास पुष्पा द्विवेदी रूद्र प्रिया कुटीर वार्ड नंबर 23 न्यू जैन कॉलोनी शहडोल है।कार्यक्रम सुबह 7:00 से  9:00 बजे तक है। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिये शोभा रत्नम-8770861609 एवं पुष्पा  द्विवेदी- 9406244655 से संपर्क कर सकते है।