Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts




सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय  करने पर मनोज ट्रेडिंग कंपनी सम्मानित


सिटी डेस्क 
शहडोल बुलेटिन। नगर की प्रतिष्ठित व्यवसायिक फर्म तथा न्यूट्रीला सोया रिफाइंड कुकिंग आईल इंडस्ट्रीज के संभागीय डीलर मनोज ट्रेडिंग कंपनी को बीती तिमाही में पूरे मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय करने पर न्यूट्रिला कंपनी ने थाईलैंड में सम्मानित किया है। न्यूट्रीला इंडस्ट्रीज के द्वारा बीते जून से सितंबर माह तक फेस्टिवल ऑफर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय करने वाले डीलरों को थाईलैंड में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस में कंपनी के द्वारा सम्मानित किया गया। रुचि सोया कंपनी के द्वारा थाईलैंड में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस में शहडोल के संभागीय डीलर व मनोज ट्रेडिंग कंपनी के संचालक राजेश गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय करने पर नेशनल सेल्स मैनेजर के द्वारा प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कंपनी के इस त्यौहारी प्रतियोगिता में मनोज ट्रेडिंग कंपनी के संचालक राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता व योगेश गुप्ता ने पूरे मध्यप्रदेश में सर्वश्रेष्ठ व्यवसाय कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित ही।उनके इस सफलता पर इष्टमित्रों, शुभचिंतकों, परिजनों व मीडिया के लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।