- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 16 जनवरी 2020





Dr.ओमप्रकाश चौधरी CMHO एवं Dr B.S.बारिया CS नियुक्त

फालोअप:06 आदिवासी नवजात शिशुओं की मौत मामले में कार्यवाही बतौर नियुक्ति 

प्रशासनिक डेस्क 
9425830963
शहडोल बुलेटिन। जिला अस्पताल में भर्ती 06 बच्चों की मौत के मामले को लेकर सूबे के गलियारों में हडकंप मचा हुआ है और लगातार सूबे के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधाओं में हुई लापरवाही मामले में खुद  मानिटरिंग कर आदिवासी बाहुल्य इलाके में तत्काल स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट को दौरे को भेजा। जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ उमेश नामदेव और शहडोल जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश पांडे को तत्काल जिला अस्पताल शहडोल अटैच किया गया है। जो बडे पनीस्मेन्ट के तौर पर देखा जा सकता है।

वही वर्तमान की जिला अस्पताल की व्यवस्थित स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला हॉस्पिटल के सिविल सर्जन के रूप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ बी.एस बारिया को कमान सौपी है। वही दूसरी ओर जिले के नए मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में डॉक्टर ओम प्रकाश चौधरी को नियुक्त करने का आदेश भोपाल स्वास्थ्य सेवाएं संचनालय के माध्यम से जारी किया गया।









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad