- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 13 मार्च 2020





अधेड़ फांसी पर झूला, इलाके में सनसनी 
हत्या/ आत्महत्या की अनसुलझी गुत्थियों मे उलझी थाना पुलिस


विनय मिश्रा 
7000181525
शहडोल बुलेटिन। विगत दिनों मध्यरात्रि में चचाई थाने अन्तर्गत अधेड़ फिरोज खान उम्र 38 वर्ष के आसपास निवासी अमलाई की कमरे से बरामद हुई शव ने रहवासियों को स्तब्ध कर दिया स्थानीय लोगों में बरामद हुए शव को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है वहीं इस आत्महत्या को हत्या की आशंका भी जताई जा रही है अमलाई दुर्गा मंदिर के आसपास जब  फिरोज खान के फांसी लगाने की खबर स्थानीय लोगो को हुई तो सभी के अंदर एक सनसनी सी फैल गई और अभी भी पुलिस फांसी का कारण जुटाने में लगी हुई है।

कई तरह के बयान....
हलाकि पुलिस शव बरामद करने के बाद स्थानीय लोगों से बयान ली है जिसमे अलग अलग लोगों ने अपना बयान दिया वहीं सूत्रों से ज्ञात हुआ कि पड़ोसी राजू ने बताया कि मैं कमरे में गया तो लाश जमीन पर थी तो फिरोज की अर्धांगिनी आफदा बेगम उर्फ रानी का कहना है कि मैं जब देखी तो इनका सिर फंदे में लटका हुआ था तो नीचे उतार ली हूँ हलाकि पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है किंतु अभी तक यह ज्ञात नही हो पाया है कि यह एक हत्या है या आत्महत्या फिलहाल अलग अलग लोगों के अलग अलग बयान सुनने में मिल रहे हैं।


मैं मामले की पड़ताल कर रहा हूँ ऐसा और अभी सभी के बयान ले रहा हूँ,पति पत्नी में आपसी मन मुटाव था।
रामेश्वर वैश्य 
जाँच अधिकारी
चचाई थाना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad