- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 19 मार्च 2020





बंटी-बबली@पति-पत्नी ने मिलकर फर्जी रूप से आहरित कर ली राशि

● कमिश्रर से हुई शिकायत: लगाई न्याय की गुहार



 वैसे तो भ्रष्टाचार की कई कहानियां और किस्से आये दिन देखने और सुनने को मिल रहे हैं। ऐसे में जिले के जयसिंहनगर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम टेटका से एक मामला निकलकर सामने आया है, जिसमें पति और पत्नी ने मिलकर भ्रष्टाचार को अंजाम दे डाला। जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गई तो जान से मारने तथा पद से हटवा देने की धमकी मिलने लगी। जिसके बाद भय वश फरियादी पुन: अपनी फरियाद लेकर कमिश्रर कार्यालय पहुंची। जहां उसने भ्रष्टाचार की कहानी बयां करते न्याय की गुहार लगाई है।


विनय शुक्ला 
9407813266
शहडोल बुलेटिन। ग्राम टेटका के कस्तूरबा गांधी माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष के रूप में पदस्थ दुर्गावती गुप्ता ने यह शिकायत की है कि वार्डन/सचिव पूनम सिंह तथा उनके पति जो संस्था में लेखापाल के पद पर पदस्थ हैं के द्वारा मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर चेक द्वारा कस्तूरबा गांधी माध्यमिक विद्यालय टेटका के खाते से राशि का आहरण कर लिया गया है। शिकायकर्ता ने बताया कि  राशि का आहरण कई चेकों के माध्यम से मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर निकाली गई है। इस बात की जानकारी जैसे ही शिकायतकर्ता को लगी तो वह इस संबंधित मामले की शिकायत कलेक्टर शहडोल से की। जिसके बाद त्रि-स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर मामले की जांच के निर्देश दिये गये। जिसके बाद टीम ने जांच उपरोक्त शिकायत को सही पाया तथा प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों दे दिया गया। जिसे उन्होने प्रतिवेदन को सम्मिलित न करते हुये दूसरी टीम का गठन पुन: किया गया, जिसके बाद मामला ठण्डे बस्ते में चला गया।
चोरी और सीनाजोरी....
इसके बाद शिकायतकर्ता दुर्गावती को वार्डन पति देवेंद्र सिंह जो उसी संस्था में लेखापाल के पद पर नियम विरूद्ध तरीके से पदस्थ है के द्वारा लगातार प्रताडि़त किया जाने लगा तथा शिकायत करने पर संस्था के अध्यक्ष पद से हटाये जाने सहित जान से मार दिये जाने की धमकी भी दी जाने लगी। इतना ही नहीं यह भी कहा गया कि जो भी तुम्हारा साथ देगा उसे भी नहीं बक्सा जायेगा।
फिर हो जाएगा रफा-दफा...
कलेक्टर को की गई शिकायत के बाद जब मामला ठण्डे बस्ते में कैद हो गया और धमकियां मिलने लगी तो दुर्गावती अपनी सुरक्षा को लेकर संभागायुक्त से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। उन्होने बताया कि कलेक्टर को की गई शिकायत के बाद मामले की जांच करने की पहुंच टीम से वार्ड एवं लेखापाल पति ने मिलीभगत करते हुये मामले को रफादफा कर दिया।
विचारणीय प्रश्र है यह भी.....
गौरतलब है कि कस्तूरबा गांधी माध्यमिक विद्यालय टेटका में वार्डन/सचिव के रूप में पूनम सिंह पदस्थ हैं वहीं इसी संस्था में उनके पति इेवेंद्र सिंह लेखापाल के पद पर लंबे समय से पदस्थ हैं। जिनके द्वारा आपसी सांठगांठ व कूटरचना कर शासकीय राशि का जमकर दुरुपयोग किया जाता रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि एक ही संस्था में पति-पत्नी को पदस्थ किया जाना  कई गंभीर सवालों को जन्म देता है। क्या वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है और अगर है तो उनकी चुप्पी भी संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जाता है कि संबंधित मामले की जांच यदि निष्पक्ष रूप से जांच की जाये तो लाखों रूपये के घोटाले का रहस्य भी उजागर होगा।



शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर कृपया शेयर कीजिए और सब्सक्राईब जरूर करें।
9425111809' 9575511705


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad