- ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 26 मार्च 2020



@विधायक शरद कोल पहुंचे अस्पताल

 
@डॉक्टर ने की कोरोना वायरस संबंधी स्क्रीनिंग
  


प्रशासनिक डेस्क 
9425111809
शहडोल बुलेटिन। लगातार कोरोना संकट के चलते जहां पूरा देश लाकडाउन है वहीं इस महामारी को लेकर अब जनप्रतिनिधि भी सतर्क है मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बननें के बाद अब विधायक भी अपनें - अपनें इलाकों में पहुंच रहे हैं जिले से ब्यौहारी विधानसभा से भाजपा विधायक शरद कोल आज भोपाल से सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचे और वहां उन्होंने अपना टेस्ट कराया हलांकि शरद पूरी तरह स्वस्थ है लेकिन उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय डरनें की नहीं बल्कि डटकर सामनें करनें की जरुरत है इसके साथ ही उन्होंने खुद की स्क्रीनिंग के बाद आम जन से अपील करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करें अपनें घरों पर रहें और यदि उन्हें आवश्यकता महसूस हो तो डॉक्टर की सलाह लें। फिलहाल शरद नें खुद को आईसोलेशन में रखने की बात कही है आपको बता दें कि भोपाल में एक पत्रकार में कोरोना के लक्षण पाये जानें के बाद यह जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और विधानसभा के अधिकारियों से को खुद को आईसूलेट करनें को कहा गया था।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad