Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts





@पुलिसकर्मियों की शह पर शहर में संचालित है सट्टा कारोबार

विनय शुक्ला 
9407813266
शहडोल बुलेटिन। नगर में सट्टा कारोबार पर रोकथाम के लिए किये जा रहे सारे प्रयास नाकाफी साबित है। ऐसा देखा जा रहा है मानो कानून का कोई भय ही इन कर्ताधर्ताओं को नहीं है। शहर में कई ऐसे ठीहे हैं, जहां खुलेआम यह धंधा बेहतर तरीके से संचालित हो रहा है। ऐसा ही कुछ नगर के सौखी मोहल्ला में आसानी से देखने मिला है। वार्डवासियों ने बताया कि यहां यह धंधा बेखौफ संचालित हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की शह पर सारा कुछ संचालित है। आसानी से इन ठीहों में पुलिसकर्मियों की उपस्थित भी देखी जा सकती है, जो अपने द्वारा दिये जा रहे सहयोग की राशि लेने आये दिन यहां पहुंचते हैं।

दलाल सक्रिय वीट प्रभारी मेहरबान

भले ही पुलिस के अनुसार सट्टा कारोबार बंद हो, लेकिन वास्तविकता यही है कि यह कारोबार बीट प्रभारियों व चंद दलालों के माध्यम भलीभांति फलफूल रहा है। जहां मेहनतकश लोगों की गाढ़ी कमाई हजम हो रही है, वहीं इस धंधे के संचालन से कई अन्य अपराध भी बढ़ते क्रम में हैं। बहरहाल वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन क्षेत्र में सट्टे का कारोबार बदस्तूर जारी है।

पोक्कन और धोनी किंग को दे रहे मात

सौखी मोहल्ला में इन दिनों पोक्कन और धोनी नामक व्यक्ति सट्टे का कारोबार संचालित कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इनके ठीहे इतने मजबूत हो गए हैं कि वह पुराने सट्टे किंग को चुनौती दे रहें हैं। इनके द्वारा यह धंधा पूर्णतः हाईटेक तरीके से संचालित किया जा रहा है। इतना ही नहीं इन्हें वसूली और देनदारी करते बुढ़ार चौक में आसानी से देखा जा रहा है।