करना होगा@लॉकडाउन का पालन,
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
- Covid-19 संक्रमण और बचाव के लिए तहसीलदार और थाना प्रभारी ने की अपील
अनुराग त्रिपाठी
जैतपुर बुलेटिन। शुक्रवार दोपहर थाना जैतपुर में आज आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसमें तहसीलदार लवकुश प्रशांत शुक्ला द्वारा मीडिया के माध्यम से यह अपील की गई कि देश में कोबिट 19(कोरोना वायरस) जैसी गंभीर बीमारी देश में जिससे जूझ रहा है ऐसी स्थिति में भी जैतपुर तहसील स्थित कुछ लोग अवैध अतिक्रमण जैसे कार्य कर रहे हैं जिस पर तहसीलदार ने किसी भी तरह अतिक्रमण ना करने को कहां गया है अगर ऐसा करता कोई पाया गया उसके खिलाफ धारा 188 की कारवाही वा सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अपने तहसील अंतर्गत सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है। लाक डाउन का पालन शक्ति से करें ।
वही मौजूद थाना प्रभारी सग्घ प्रिय सम्राट ने भी लोग से कहां की वह इस मामले को गंभीरता से ले। जिसके लिए हमें सावधानियों सतर्कता बरतनी होगी सबसे पहले तो हमें कहीं भी भीड़ इकट्ठी नहीं होने दे। किसी भी प्रकार की सामाजिक एवं धार्मिक भी आयोजन नहीं होने दे जहां अनावश्यक भीड़ इकट्ठी हो क्योंकि पुलिस हर जगह नहीं पहुंच सकती ऐसे में जनता का सहयोग बहुत जरूरी है आपको उनको समझाना है अगर बात नहीं मानते तो हंड्रेड डायल वा थाना प्रभारी एवं प्रशासन को की सूचना दें। थाना प्रभारी ने इस महामारी से बचने के लिए लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है । इस मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार चंद्र कुमार समस्त स्टाफ थाना जैतपुर वा जगदीश तिवारी जो जीआरपीएफ इंदौर में पदस्थ में है जो छुट्टी पर घर आए हुए थे। लाक डाउन के बाद अपनी सेवा जैतपुर थाने में ही दे रहे हैं। सभी समुदाय के धर्मगुरु व मौलवी गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार रहे उपस्थित।
-------#-------
शहडोल बुलेटिन की पूरी टीम की ओर से आप सभी पाठकों से अनुरोध है कि @लॉकडाउन पर मिली छूट मे अनावश्यक घरों से बाहर निकलने निकले साथ ही कोरोना वायरस संबंधी भ्रमित करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल ना करें यह प्रशासन के निर्देशानुसार दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
@कोरोना को हराना है@
@कोरोना को हराना है@
शहडोल बुलेटिन जल्द ही आपकी एचडी स्क्रीन पर कृपया शेयर कीजिए और सब्सक्राईब जरूर करें।
व्हाटस्एप रिपोर्टर 9575511705, 9893779923, 9425830963 9479516786, 9009908786,
पुलिस का सहयोग करें।




