Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts


















Selfie : पहचाने कौन...

  • जगमगाते दीपो का संदेश जीतेगा इंडिया हारेगा कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ सर्वधर्म एकजुट


  • दीपोत्सव सा वातावरण शामिल जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता



वरिष्ठ पत्रकार 
मनोज द्विवेदी 
शहडोल बुलेटिन। कोरोना महायुद्ध में 21 दिवसीय लाकडाउन से गुजर रहे देश ने भारत के इतिहास में पहली बार होली के तत्काल बाद चैत्र माह में दीवाली मनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर भारत के अन्य शहरों की भांति अनूपपुर जिले मे समाज के प्रत्येक वर्ग ने 5 अप्रैल की रात्रि 9 बजे 9 मिनट के लिये घर की बिजली बन्द करके दिये जलाए । लोगों ने उत्साहपूर्ण तरीके से दिया, मोमबत्ती, टार्च, मोबाइल के फ्लैश लाईट जलाकर  एकजुटता का प्रदर्शन किया । इसमे शहडोल लोकसभा सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रॊतेल, बिसाहू लाल सिंह, जिलाध्यक्ष बृजेश गॊतम, नरेन्द्र मरावी, सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, जुगुल किशोर गुप्ता, रुपमति सिंह,अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, रामदासपुरी, आधाराम वैश्य, राम अवध सिंह, जितेन्द्र सोनी, लवकुश शुक्ला, अजय शुक्ला, रामगोपाल द्विवेदी ,मोहिनी धर्मेन्द्र वर्मा, पुरुषोत्तम सिंह , राकेश शुक्ला,  विजय सिंह, भारत सिंह  के साथ अनूपपुर, कोतमा,बिजुरी, राजनगर, जैतहरी, वेंकटनगर , अमरकंटक, राजेन्द्रग्राम सहित सभी जगह लोगों ने दीपक जलाया।
सभी वर्ग में दिखा उत्साह......
दीप प्रज्वलन के इस आयोजन मे अधिकारियों, पत्रकारों, व्यापारियों, छात्र छात्राओं, किसानों, गृहणियों, युवाओं सहित आम लोगों ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया। लोगों ने सोशल डिस्टेशिंग को लेकर सावधानी बरती। पुलिस तथा प्रशासन इस अवसर पर सतर्क रही तथा दूरी बनाए रखने की अपील करती रही।



-------#--------