Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में झाड़-फूंक के शक में मर्डर, पति-पत्नी गिरफ्तार:टोटका करते देख हुआ विवाद; भागते समय हमले से मौत, 12 घंटे में सुलझा केस

शहडोल: जिले के चंदौरा गांव में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के शक में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक राजबहोर सिंह को आरोपी पति-पत्नी भीमसेन सिंह और चंद्रकिरण ने टोटका और झाड़-फूंक करते देखने के शक में घेर लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दंपती ने टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजबहोर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल टांगी भी बरामद कर ली। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।