Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

कटनी:- में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा !

कटनी:- में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा ! कटनी मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी है। संघ की ओर से अपनी 23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि मुख्यमंत्री की पुरानी घोषणाओं और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को जल्द हल नहीं किया गया, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। कर्मचारियों की सबसे प्राथमिक मांग न्यू पेंशन स्कीम NPS को समाप्त कर पुरानी पेंशन प्रणाली OPS को पुन लागू करना है।राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर एरियर सहित महंगाई भत्ता देने की मांग की गई है। विभिन्न विभागों में वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों, आउटसोर्स कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगियों को स्थायी कैडर में शामिल करने और नियमित वेतनमान देने की मांग रखी गई है। पदोन्नति प्रक्रिया को तुरंत शुरू कर लंबे समय से अटकी पदोन्नतियों का मार्ग प्रशस्त करना। पदनाम परिवर्तन समयमान वेतनमान और मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को समय सीमा के भीतर लागू करना। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ज्ञापन सौंपने के बाद यदि प्रशासन और राज्य सरकार ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक व त्वरित निर्णय नहीं लिया तो चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार जैसे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।