Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

डिंडौरी:- के कंचनपुर में सिस्टम की बड़ी नाकामी: 3 साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन सीलन और टपकती छत के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर 115 मासूम!

 डिंडौरी:- के कंचनपुर में सिस्टम की बड़ी नाकामी: 3 साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, सीलन और टपकती छत के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर 115 मासूम!

डिंडौरी: जिले से सामने आया है। कंचनपुर गांव में माध्यमिक शाला की नई बिल्डिंग पिछले 3 सालों से अधूरी पड़ी है, लेकिन प्रशासन और निर्माण एजेंसी की लापरवाही का आलम यह है कि बिना काम पूरा हुए ही इसी जर्जर और खतरनाक भवन में स्कूल का संचालन शुरू कर दिया गया है।

@shahdolbulletin 9425111809

समस्या की मुख्य बिंदु:

  • टपकती छत और सीलन भरी दीवारें: बारिश के मौसम में छत से लगातार पानी टपक रहा है। दीवारों में भारी सीलन आ चुकी है, जिससे कमरों में बदबू और संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

  • 115 बच्चों के भविष्य पर असर: इस स्कूल में पढ़ाई कर रहे 115 छात्र-छात्राओं को रोजाना इन्हीं सीलन भरे और असुरक्षित कमरों में बैठकर पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

  • ग्राम पंचायत की लापरवाही: इस भवन के निर्माण का जिम्मा ग्राम पंचायत के पास है। 3 साल बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।


उठते बड़े सवाल:

  1. बिना निर्माण कार्य पूरा हुए और बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के बच्चों को असुरक्षित भवन में बैठाने की अनुमति किसने दी

  2. 3 साल से निर्माण कार्य अधूरा क्यों लटका हुआ है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी

  3. क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी


हमारी मांग:

  • स्कूल भवन का निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराया जाए।

  • जब तक नया भवन सुरक्षित न हो बच्चों के बैठने के लिए वैकल्पिक और सुरक्षित व्यवस्था की जाए।

  • निर्माण में देरी और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।