Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

बाणसागर डैम का जलस्तर रिकॉर्ड 341.64 मीटर पर: शहडोल समेत जिलेभर में झमाझम बारिश का दौर जारी!

बाणसागर डैम का जलस्तर रिकॉर्ड 341.64 मीटर पर: शहडोल समेत जिलेभर में झमाझम बारिश का दौर जारी!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

शहडोल बुलेटिन! शहडोल में लगातार हो रही रुक-रुककर और तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं जिले का प्रमुख बाणसागर बांध पूरी तरह लबालब भर गया है। शुक्रवार सुबह से ही शहडोल शहर समेत बुढ़ार, धनपुरी, जैतपुर, गोहपारू, जयसिंहनगर, ब्यौहारी, और पपौंध क्षेत्र में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। इस बारिश के कारण जहां एक तरफ तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हुआ है वहीं बांध का जलस्तर अपने रिकॉर्ड स्तर 341.64 मीटर पर पहुंच गया है।

प्रमुख बिंदु एवं विस्तृत विवरण!

  • बाणसागर बांध का जलस्तर बढ़ी चिंता और राहत: जिले में लगातार बारिश के चलते बाणसागर डैम का जलस्तर बढ़कर 341.64 मीटर पहुंच गया है। बांध के ऊपरी कैचमेंट एरिया से हो रही पानी की भारी आवक को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

किसानों की मिश्रित प्रतिक्रिया!

  • राहत: भू-जल स्तर सुधरने और आगामी फसलों के लिए सिंचाई का पानी पर्याप्त मिलने से किसानों में खुशी है। वहीं दूसरी ओर खेतों में ज्यादा पानी भरने से खड़ी फसलों जैसे धान व अन्य खरीफ फसलें को नुकसान पहुंचने का खतरा भी मंडरा रहा है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837