Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

AK-47 से लैस पुलिस टीम पर हमला: 3 गाड़ियों में आए बदमाशों ने घेरा फायरिंग और मिर्च स्प्रे कर NDPS आरोपी को छुड़ाया!

 AK-47 से लैस पुलिस टीम पर हमला: 3 गाड़ियों में आए बदमाशों ने घेरा फायरिंग और मिर्च स्प्रे कर NDPS आरोपी को छुड़ाया!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

सीधी बुलेटिन! जिले में ओडिशा पुलिस की एक टीम पर बदमाशों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम NDPSAct एक्ट के एक आरोपी को लेकर जा रही थी तभी तीन गाड़ियों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए हमला किया और आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक ओडिशा पुलिस की टीम एक NDPS मामले में आरोपी को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सीधी जिले में तीन गाड़ियों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। अचानक हुए हमले से पुलिस टीम को संभलने का मौका नहीं मिला। हमलावरों ने पुलिस वाहन पर बेसबॉल बैट से हमला कर तोड़फोड़ की। इसके बाद बदमाशों ने कथित तौर पर तीन बार फायरिंग भी की। पुलिस टीम के पास AK-47 जैसे हथियार होने के बावजूद हमलावरों ने उन्हें घेरकर दबाव बनाया।
हमले के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च स्प्रे कर दिया। इससे पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी हुई और इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने NDPS एक्ट के आरोपी को पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया।
आरोपी को छुड़ाने के बाद सभी बदमाश अपनी गाड़ियों में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
हमले में शामिल बदमाश कौन थे और उन्होंने आरोपी को छुड़ाने की योजना कैसे बनाई इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फरार आरोपी और उसे छुड़ाने वाले लोगों के बीच संबंधों की भी जांच की जाएगी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837