Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

कटनी:- में सड़क किनारे देखा गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत; बरही वन क्षेत्र में गश्त बढ़ी !

कटनी:- में सड़क किनारे देखा गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत; बरही वन क्षेत्र में गश्त बढ़ी ! कटनी जिले के बरही वन क्षेत्र अंतर्गत केवलारी गांव के पास गुरुवार को सड़क किनारे अचानक एक बाघ (Tiger) दिखाई देने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जब बाघ को देखा, तो उन्होंने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। केवलारी गांव, बरही वन क्षेत्र (कटनी) सड़क किनारे झाड़ियों और रास्ते के पास बाघ की चहलकदमी देखी गई।केवलारी से महज 4 दिन पहले बरमानी गांव के आसपास भी बाघ की मूवमेंट देखी गई थी, जिससे लगातार इस इलाके में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ रही है। बाघ की मौजूदगी की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है क्षेत्र में वन कर्मियों द्वारा गश्त (Patrolling) बढ़ा दी गई है। आसपास के ग्रामीणों को अकेले जंगलों या सुनसान रास्तों की तरफ न जाने की चेतावनी दी गई है। वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या जन-धन की हानि को रोका जा सके।