ट्रांसफॉर्मर से पार्ट्स चोरी करने वाला गिरफ्तार:शहडोल के चिटुहला गांव में हुई वारदात दूसरे आरोपी की तलाश!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
शहडोल बुलेटिन! बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिटुहला गांव में जल जीवन मिशन नल-जल योजना को बड़ा झटका देने वाली वारदात सामने आई है। चोरों ने पीने के पानी की सप्लाई के लिए लगाए गए बिजली के ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाते हुए उसके कीमती पार्ट्स पार कर दिए। तनिक बिजली सप्लाई ठप होने के बाद जब ग्रामीणों और संबंधित विभाग को मामले की भनक लगी तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
मुख्य बिंदु:
घटना स्थल: चिटुहला गांव थाना बुढ़ार जिला शहडोल
मामला: नल जल योजना के ट्रांसफॉर्मर से पार्ट्स की चोरी
कार्रवाई: बुढ़ार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
ताजा अपडेट: पुलिस ने चोरी के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं और मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस सख्त नजर बनाए हुए है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

