Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल:- रेलवे स्टेशन पर फूटा रेलवे कर्मचारियों का गुस्सा !

शहडोल:- रेलवे स्टेशन पर फूटा रेलवे कर्मचारियों का गुस्सा अनिश्चितकालीन धरना शुरू शहडोल रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के नेतृत्व में लोको रनिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन लगातार उनकी सुरक्षा और अधिकारों की अनदेखी कर रहा है।आखिर क्यों धरने पर बैठे हैं कर्मचारी शंटिंग के दौरान तय सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एक लोको पायलट का नियम विरुद्ध और दुर्भावनापूर्ण तरीके से ट्रांसफर किए जाने का कड़ा विरोध। बिलासपुर मंडल के Sr.DEE (OP) की प्रताड़ना और तानाशाही रवैये के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी और ट्रांसफर वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक यह आंदोलन चौबीसों घंटे जारी रहेगा। कर्मचारी एकता जिंदाबाद! हमारी मांगें पूरी करो!