Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

कटनी:- के ग्राम धनवाही में अवैध शराब और राशन धांधली के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल !

 कटनी:- के ग्राम धनवाही में अवैध शराब और राशन धांधली के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल! 

 @shahdolbulletin 9425111809

कटनी:- के ग्राम धनवाही में मंगलवार को महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। खुलेआम बिक रही अवैध शराब और सरकारी राशन वितरण में हो रही धांधली से तंग आकर ग्रामीण महिलाओं ने बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

  • 1 घंटे तक यातायात ठप:- महिलाओं के अचानक सड़क पर उतरने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवाजाही पूरी तरह बाधित रही।

  • प्रमुख मांगें:- अवैध शराब की बिक्री पर तुरंत स्थायी रोक लगाई जाए और राशन वितरण में हो रही गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

  • कार्रवाई का आश्वासन:- प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द उचित कदम उठाने और समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद ही महिलाओं ने जाम समाप्त किया।

  • जब तक अधिकारों और सुरक्षा की बात नहीं होगी, तब तक जनता की आवाज इसी तरह मुखर रहेगी!