Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

 संजय गांधी अस्पताल की डॉ. गुंजन गोस्वामी निलंबित, प्रसूता और नवजात की मौत के 43 दिन बाद कार्रवाई !

#रीवा :- संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। घटना के करीब 43 दिन बाद प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. गुंजन गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई भोपाल स्तर से जारी आदेश के आधार पर की गई है। आदेश 24 सितंबर को जारी होने की बात सामने आई है। डॉ. गुंजन गोस्वामी के खिलाफ प्रसूता और नवजात की मौत से जुड़े मामले में विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है।
इस मामले में इससे पहले भी दो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। अब तीसरी कार्रवाई के तौर पर डॉ. गुंजन गोस्वामी के निलंबन के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और प्रसूता की मौत से जुड़े घटनाक्रम को लेकर विभागीय जांच और चर्चा तेज हो गई है।
प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए थे। मामले की जांच के बाद जिम्मेदार माने गए चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
डॉ. गुंजन गोस्वामी के निलंबन के आदेश के बाद अब मामले में आगे की जांच और विभागीय प्रक्रिया जारी रहेगी। मौत की परिस्थितियों और इलाज के दौरान हुई कथित लापरवाही से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837