23 अक्टूबर से चलेगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 20 अक्टूबर 2018

23 अक्टूबर से चलेगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम


दिव्यांग मतदाताओं के लिए कलेक्टर की पहल



शहडोल बुलेटिन। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव द्वारा भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुसार दिव्यांग व्यक्तियों को सुगम और समावेषी मतदान के बारे में जागरूक करने के लिये विभिन्न क्लस्टर स्तरों में सुगम मतदान को जागरूक करने के लिये  जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
 जी.एस. टेकाम नोडल अधिकारी तथा फतेह सिंह सेहरा उनके सहायक होगें। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करेगें एवं आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेगें । जागरूकता कार्यक्रम में जनपद पंचायत सोहागपुर के अंतर्गत ग्राम सेक्टर पड़मानिया खुर्द में 23 अक्टूबर को 11 बजे से 12 बजे तक, बंडीखुर्द सेक्टर में 1 बजे से 2 बजे तक, सेक्टर करकटी में  में 3 बजे से 4 बजे तक मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। सुगम एवं समावेषी मतदान के बारे में जागरूक किया जायेगा। इसमें ग्राम पंचायत में सम्मिलित ग्राम के चिन्हित दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव में वोट डालने एवं व्ही.बी. पैट मषीन के बारे में जानकारी दी जायेगी । 
        इसी प्रकार जिला स्वीप गतिविधियो के अंतर्गत ब्यौहारी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पपौध में मतदाता जागरूकता षिविर का आयोजन 23 अक्टूबर को किया गया है। नोडल अधिकारी स्वीप प्लान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. चैतन्य ने अधिक से अधिक मतदाताओ को युक्त मतदाता शिविर में भाग लेने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad