Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

जब निकली..... दिव्यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली

जब निकली..... दिव्यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली



शहडोल बुलेटिन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव की अगुवाई में दिव्यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, मतदाता जागरूकता रैली शहर की  विभिन्न मार्गो से गुजरी। रघुराज ग्राउण्ड में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों मतदाताओं को मतदाता जागरूकता स्मृति के रूप में सभी को बैग प्रदान करते हुये कहा कि पहले हमारा वोट पड़ेगा, उसके बाद घर का चूल्हा जलेगा, हम सब अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने मन की मजबूत सरकार बनायेगें । रैली का समापन रघुराज ग्राउण्ड में किया गया ।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सतीष राय, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नोडल अधिकारी दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता जी.एस. टेकाम, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान मदन त्रिपाठी, प्रेरणा फाउण्डेशन की श्रीमती मधुश्री राय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश पाण्डेय, सिविल सर्जन डाॅ. उमेश नामदेव एवं अन्य चिकित्सक डाॅ. सुधा नामदेव, डाॅ. जी.एस. परिहार एवं स्वास्थ्य विभाग अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।