सिविल सर्जन डॉ उमेश नामदेव एवं प्रभारी डीन सुनील तिड़के को भी कमिश्नर ने जारी किया सूचना पत्र
शहडोल बुलेटिन। कमिश्नर शहडोल संभाग जे.के. जैन द्वारा आज जिला चिकित्सालय शहडोल के निरीक्षण के दौरान कार्य से अनुपस्थित पाए गए सभी 34 चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा चिकित्सा अधिकारियों से 7 दिन में जवाब मांगा गया है। कमिश्नर द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है कि 18 अक्टूबर 2018 को प्रातः 11.30 बजे चिकित्सा महाविद्यालय का अपर कलेक्टर शहडोल एवं उपायुक्त द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जिसमें उपस्थिति पंजी का अवलोकन करने पर पाया गया कि आपके हस्ताक्षर उपस्थिति पंजी में नहीं है। आपकी अनुपस्थिति स्थिति में आप के आकस्मिक अवकाश आवेदन पत्र चाहा गया जो उपलब्ध नहीं कराया गया। साथ ही जिला चिकित्सालय में उपस्थिति रहकर आपको अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी किए जाने के निर्देश हैं किंतु आप वहां पर भी उपस्थित नहीं पाए गए। इस प्रकार आप अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए हैं। इस प्रकार आपके द्वारा बगैर अवकाश के कर्तव्य से अनुपस्थित रहना आप के कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही को परिलक्षित करता है। जो मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है। इस कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर पत्र प्राप्ति के 07 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें कि आप के इसके लिए क्यों ना आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे। समय अवधि में उत्तर प्राप्त ना होने की स्थिति में आप के विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदाई होंगे। कमिश्नर द्वारा सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डॉक्टर उमेश नामदेव एवं प्रभारी डीन डॉक्टर सुनील तिड़के को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
कमिश्नर द्वारा 34 चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिनमें जिला चिकित्सालय शहडोल में अनुपस्थित पाए गए 15 चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीडी सोनवानी, डी.सी. मोटवानी, डॉक्टर सुनील स्थापक, डॉक्टर पंकज श्रीवास्तव, डॉक्टर राजा सीतलानी, डॉक्टर श्रीमती ममता जगतपाल, डॉक्टर बीआर प्रजापति, डॉ मनोज जायसवाल, डॉ श्रीमती अर्पणा नामदेव, डॉक्टर पुनीत श्रीवास्तव, डॉक्टर सुनील हथगेल, डाॅ श्रीमती पूजा विशनदासानी, श्रीमती रेखा कारखुुर्र, डॉ आदित्य द्विवेदी, एवं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर अभिषेक गौर, डॉ रंजन सिंह, डॉ अनुराग केसरवानी, डॉ अवतार कृष्ण जय सिंघानी, डॉक्टर नमन अवस्थी, डॉक्टर मधु सौरभ सिंह, इसके अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज में डेपुटेशन पर नियुक्त सुशांत स्वरूप दास, डॉ प्रतिभा यादव, डॉ अरुण जैन, डॉ चंद्रप्रकाश चैरे, डॉ कपिल देव आर्य, डॉ मुकेश शमार्, डॉ अविनाश गौतम, डॉ सोनल कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर कीर्ति वर्मा, डॉ जसपाल सिंह गिल, डॉ इंदु कुमार बाथम, एवं डॉ राजेश सिंह बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें