अभ्यर्थियों को संषोधित प्रारूप-26 में निर्धारित प्रपत्र में देनी होगी जानकारी - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018

अभ्यर्थियों को संषोधित प्रारूप-26 में निर्धारित प्रपत्र में देनी होगी जानकारी


जिला निर्वाचन अधिकारी पत्रकारों से हुई रूबरू


शहडोल बुलेटिन।  जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित कर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया । इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी, संयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर सतीश राय, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा तिवारी, जिला व्यय समन्वयक आर.एम. सिंह, एमसीएमसी नोडल अधिकारी जी.एस. मर्सकोले एवं निर्वाचन से जुड़े हुये अन्य लोगों के साथ जिले के समस्त पत्रकारगण उपस्थित थे ।
  आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को अब संशोधित प्रारूप-26 में शपथ पत्र देना अपेक्षित है। निर्वाचन लड़ने वाला प्रत्येक अभ्यर्थी निर्वाचन आयोग द्वारा यथा उपबंधित प्रारूप भरेगा और इस प्रारूप में यथापेक्षित सारा ब्यौरा आवश्यक रूप से देना होगा।

 अभ्यर्थी के विरूद्ध लंबित अपराधिक प्रकरणों की जानकारी फार्मेट सी-1 में अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तारीख से लेकर मतदान होने की तारीख से दो दिन पहले तक कम से कम तीन बार जिले में सर्वाधिक प्रसारित होने वाले समाचार-पत्रों एवं स्थानीय चैनलों में प्रसारित कराना होगा। संबंधित राजनैतिक दल सूचना को अपनी बेवसाइट पर डालने हेतु बाध्य होगें। इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग के सामान्य निर्देषों का पालन किया जाना भी सुनिश्चित किया जाये।

उन्होनें बताया कि जिले से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों के चेक पोस्टों के साथ सी.सी.टी.व्ही. कैमरों द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है । उन्होनें मतदाता जागरूकता की भी जानकारी देते हुये कहा कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिये पोलिंग सेन्टर भी बनाये जाने के प्रयास किये जा रहे है । पिंक स्वीप के तहत् महिलाओं हेतु पिंक बूथ भी बनाये जायेगें, जिनमें समस्त कर्मचारी महिलायें ही रहेंगी तथा इन बूथों में पिंक कलर का उपयोग किया जायेगा। इस दौरान मतदान से संबंधित अभ्यर्थियों एवं दलों से संबंधित अन्य जानकारियों से भी अवगत कराया गया । इसी तरह जिन मतदान केन्द्रों में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या अधिक है, उसमें दिव्यांग मतदाताओं के लिये अतिरिक्त बूथ बनाये जायेगें, जिसमें उनकी मदद के लिये कर्मचारी नियुक्त रहेगें तथा उन्हें कतार में नहीं लगना पड़ेगा। उन्होनें बताया कि मतदान संबंधी अन्य समस्त व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गई है और वीडियो टीम सहित अन्य टीमों का गठन किया जा चुका है। उन्होनें मतदाता जागरूकता की जानकारी देते हुये बताया कि वृद्धाश्रम एवं सीनियर सिटीजन के लिये भी प्रेरित किया जा चुका है। ग्रामीणों क्षेत्रों में स्वीप की जानकारी डोर-टू-डोर दलों द्वारा एवं कलापथक के माध्यम से दी जा रही है।

उन्होनें बताया कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के तहत् रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रोक लगाई जाने के कार्य किये जा रहे है। साथ ही मतदाता जागरूकता के साथ कुपोषण, कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के बारे में भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होनें पत्रकारों से आह्वान किया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत् आवष्यक सहयोग प्रदान कर शांति एवं निष्पक्ष व निर्भीक मतदान कराने में अपना सहयोग प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad