Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

आबकारी विभाग की धरपकड़ में 55 लीटर शराब जब्त



शहडोल बुलेटिन। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया। जिसके तहत विशेष मुहिम चलाकर स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत आरोपी सती जायसवाल पति लीलाधर जायसवाल उम्र 38 वर्ष निवासी देवरा से 55 लीटर अवैध हाथे की भट्टी से शराब जप्त किया गया है।

जिसमें मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत आजामानती प्रकरण पंजीबद्ध किया है वही आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
इस धरपकड़ कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नीलिमा मार्को वृत प्रभारी ब्योहारी एवं जयसिंहनगर के साथ आबकारी आरक्षक अशोक श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा, देवेंद्र जायसवाल शामिल रहे।