Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

आईसेक्ट–प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र के रोज़गार मेले में उमड़ा युवाओं का हुजूम


शहडोल बुलेटिन। 30 कंपनिया, 600 युवा और राज्य की नामी बड़ी कम्पनियाँ ये नज़ारा था, जिले के एक मात्र “मॉडल ट्रेनिंग सेण्टर” आईसेक्ट-प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र शहडोल का मौका था संसदीय क्षेत्र शहडोल में आयोजित आईसेक्ट–एनएसडीसी रोजगार मेले का आईसेक्ट-एनएसडीसी रोजगार मेले का शुभारम्भ संसदीय क्षेत्र शहडोल के सांसद ज्ञान सिंह के द्वारा फीता काट कर किया गया। आईसेक्ट-प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र शहडोल के इस रोजगार मेले की प्रशंसा करते हुए सम्माननीय सांसद ने कहा कि आईसेक्ट के द्वारा यह जो कार्य किया जा रहा है बहुत ही सराहनीय है।
     आईसेक्ट-प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र शहडोल के केन्द्र प्रमुख शैलेन्द्र शर्मा जी के द्वारा जानकारी दी गई कि यह निःशुल्क रोजगार मेला संसदीय क्षेत्र शहडोल के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के रोजगार एवं स्वरोजगार को स्थापित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।जिसमें शहडोल संभाग के शहडोल, अनूपपुर और उमरिया तीनों जिलों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान किये जा रहे है।
रोजगार मेले में शामिल होने आए लगभग 600 युवाओं का रजिस्ट्रेशन के बाद मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं गुजरात, महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित 30 कंपनियों के प्रतिनिधिओं द्वारा साक्षात्कार लिए गए। जिसमे से कई प्रतिभागियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किया गया। इस रोजगार मेले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर नियुक्ति के अवसर प्रदान किये गये हैं। इस रोजगार मेले में कई कंपनियां जैसे- स्वतंत्र माईक्रोफाईनेन्स, एच.डी.एफ.सी, माईक्रोफाईनेन्स, रिलाईबल फर्स्ट, एक्सपोर्ट हब, वर्धमान यार्न्स, महिंद्रा फाईनेन्स, गुप्ता ह्युंडाई मोटर्स, महिंद्रा भगवती मोटर्स, नवकिसान बायो प्लांटेक, श्री राम लाईफ इंश्योरेंस, एल.आई.सी; आदि कई कंपनियां शामिल थी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय क्षेत्र शहडोल के सम्माननीय सांसद महोदय ज्ञान सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर आईसेक्ट-प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र शहडोल द्वारा आयोजित यह निशुल्क रोजगार मेला संसदीय क्षेत्र शहडोल के युवाओं को उनके सपनों को साकार करने में एक वरदान साबित होगा। और आने वाले समय मेँ अपने देश का युवा अपने देश के ही अन्य युवाओं को रोजगार प्रदान करने वाला उदयमी बनेगा ।
इस शुभ अवसर पर शहडोल जिला कलेक्टर श्रीमति अनुभा श्रीवास्तव, विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर विधायक श्रीमति प्रमिला सिंह, शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति उर्मिला कटारे, मुख्यमन्त्री जनकल्याण प्रकोष्ट प्रदेश सह-संयोजक श्रीमती शालिनी सरावगी, नगर पालिका पार्षद संतोष लोहानी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।