Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अमलाई थाना क्षेत्र में फिर टूटा ताला, कार्रवाई की मांग


नीलेश द्विवेदी
शहडोल बुलेटिन। जिले के अंतिम छोर पर स्थित अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों हर दिन ताले टूट रहे हैं जिसके कारण नागरिकों की इन दिनों नींद हराम हो गई है वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटाभट्ठा में चोरियों के बाल कलाकार से लेकर महिलाओं की टोली भी सूने मकान की रैकी कर मकान में समय मिलते ही हाथ साफ कर देते हैं। इन चोरों की फितरत महज दिखावे के लिए रद्दी एक्कठा करने काम करते हुए बाकायदा लोहा, रॉड, एंगल समेत महेंगे जूते, कपड़ों पर हाथ साफ कर रहे हैं लेकिन यह बात समझ से परे है कि स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत होने वाली इन गतिविधियों की खबर पुलिस प्रशासन को नहीं है या ऐसा तो नहीं पुलिस के खुफिया तंत्र को यहां नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा व्यवस्था की कोई परवाह नहीं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले भर में हो रही चोरियों का आंकड़ों का ग्राफ बढ़ता जा रहा। चोरियों की वारदात में शामिल अधिकांश लोग नशेड़ी होते हैं जिन्हें प्रतिदिन इस लत के लिए धन, पैसे की आवश्यकता होती है और इसके लिए चोरों के महापंडित बदरी में छुपकर इन नशेड़ियों के हाथों इस तरह की वारदात को अंजाम दिलाना बाखूबी जानते हैं ‌।
कुल मिलाकर एसईसीएल कालरी खदानों में काम करने वाले श्रमवीर दिन भर काम करने के बाद रात में चौकीदारी करें क्योंकि यहां के खुफिया तंत्र ना जाने कैसे फेल हो गया है।

बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के नेता इबरार ख़ान के घर को निशाना बनाया गया तो इसी क्रम में अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 05 के निवासी मो.मुनीर के निवास पर चोरों ने हाथ साफ किया है लिहाजा इस तरह चोरियों की वारदात में इजाफा हो रहा जिसके लिए अब जिले की पुलिस प्रशासन को स्थानीय लोगों के अमन चैन के लिए कारगर उपाय किए जाने की आवश्यकता है। वरना हम आप सब इन चिंदी चोरों की कलाकारी जुझते रह जाएगे‌‌। नगर के सुधिजनों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि लगातार चोरियों की वारदात कारित करने वाली टोली को चिंहित कर ठोस कार्रवाई करें अन्यथा नागरिकों ने धरना प्रर्दशन कर चोरियों की वज़ह मूलतः कबाड़ चोरों के खिलाफ हल्ला बोल कर अपनी आवाज़ जिला मुख्यालय तक पहुंचने की कोशिश करेंगी। क्योंकि जनचर्चा आम है कि निजी लाभ की आहूति में नागरिकों का अमन चैन सकून फूंका जा रहा है। मानो देश भक्ति जन सेवा के पैमाने बदल गएं।