शहडोल भास्कर। कलेक्टर श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार मे शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.के चैतन्य, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, सयुक्त कलेक्टर सुरेश अग्रवाल, उपपुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रमेश सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य आधिकारी एवं शान्ति समिति के सदस्य गण उपस्थित थें।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि, नवरात्रि एवं दशहरा के पावन अवसर पर तथा मूर्ति विसर्जन के समय पर आवागमन आदि के मार्ग दुरूस्त कराये जाऐ पण्डालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि दुर्गा समितियों में विघुत हेतु अस्थायी कनेक्षन आवश्यक रूप से लेकर ही विधुत का उपयोग किया जाय। ध्वनि प्रदुषण हेतु अनुमति लेकर ही माइक इत्यादि का प्रयोग किया जाय। उन्होने कहा कि पुलिस का गस्ती दल ससत् भ्रमण करें ताकि कहीं भी कोई अनावश्यक बाधाएॅ न होने पाये। उन्होंने कहा कि दुर्गा पण्डालो में दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं महिलों एवं छोटे बच्चों के दिष्ट यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यस्थित बनाये ताकि आवागमान वाधित न हो।
दुर्गा विसर्जन के स्थल चिन्हित करने एवं उन स्थानों पर पुलिस एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। विसर्जन स्थलों में गोताखोरों की भी व्यवस्था रखने की निर्देश दिये उन्होंने कहा कि जहॉ पर रामलीला हो रही है वहॉ पर भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इतंजाम किये जाये तथा रावण वध स्थल पर बैठक व्यवस्था, एबुलेंस चिकित्सा की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
नगरपलिका द्वारा पानी एवं स्वच्छता व्यवस्था के निर्देष नगरपलिका आधिकारी को दिया साथ ही उन्होंने कहा है कि, विधानसभा निर्वाचन के मदेद्नजर आर्दश आचार सांहिता का पालन सुनिश्चित कराया जाएं।
कलेक्टर श्रीमती श्रीवास्तव ने जिले के नागरिकां से भी अपील कि है कि वें नवदुर्गा एवं दशहरा पर्व के अवसर पर शांति सद्भाव एवं भाई चारे के साथ त्यौहार मानाये एंव ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे किसी जनमानस को तकलीफ अथवा परेशानी का एहसास न होने पाये। उन्होंने जिले की आदर्श परम्परा को कायम रखने की भी सभी आम नागरिको से अपील भी की है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें