हाजी लुकमान अली पत्रकार कल्याण परिषद् के जिला अध्यक्ष नियुक्त - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 10 अक्टूबर 2018

हाजी लुकमान अली पत्रकार कल्याण परिषद् के जिला अध्यक्ष नियुक्त


शहडोल बुलेटिन। बस स्टैण्ड बलपुरवा स्थित होटल सिटी स्टार में पत्रकार  कल्याण परिषद (भारत के पत्रकारों का संगठन) के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रीनिवास पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष  की सहमति से  संभागीय अध्यक्ष अन्नपूर्णा तिवारी द्वारा शहडोल जिले का जिला अध्यक्ष जनाब हाजी लुकमान अली, वीरेन्द्र प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, महा सचिव विजय प्रकाश गौतम व सचिव श्रीमती आरती गुप्ता को बनाया गया,  इसी प्रकार योगेन्द्र सिंह,  मुनीन्द्र तिवारी,  ह्रदेश्वर शर्मा को संभागीय उपाध्यक्ष सहित अनूपपुर जिला का अध्यक्ष जगदीश साहू  मनोनीत किए गए, वहीं पत्रकारों के कल्याण संबंधी विषय पर चर्चा की गई ।

बैठक में सर्वसम्मति से जनाब हाजी लुकमान अली जी को पत्रकार कल्याण परिषद शहडोल जिले का जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव विजय प्रकाश गौतम, सचिव श्रीमती आरती गुप्ता, अनूपपुर जिला अध्यक्ष श्री जगदीश साहू जी को मनोनीत किया गया है इसके साथ ही बुढ़ार ब्लॉक अध्यक्ष श्री जितेंद्र सोनी बनाया गया है ।

बैठक में पत्रकार विश्वास हलवाई,  श्रीकांत शर्मा, संतोष गुप्ता, पंकज राव,   घनश्याम  शर्मा, रोहित शर्मा,  चन्द्र प्रकाश वर्मा , राजबहोर यादव पत्रकारों सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad