Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मसीरा घाट पर रेत खननकर्ताओ ने उतारी आधा दर्जन पोकलेन मशीन


रेत खनन का फाइल फोटो


मसीरा घाट पर रेत खननकर्ताओ ने उतारी आधा दर्जन पोकलेन मशीन



अंधाधुंध खनन से नदियों का स्वरूप बिगाड़ने पर आमादा रेत ठेका कंपनी

 बाघ अभयारण्य भी खतरे में ग्रीष्मकालीन समयावधि में प्यासे रहेगे पशु पक्षी




सोन नदी हो रही छलनी, रेत खदान मेंन्यूअल की जगह विशालकाय मशीनरी 




क्राइम डेस्क
शहडोल बुलेटिन। संभाग के जिले उमरिया मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महीला घाट पर आधारित दर्जन पोकलेन मशीन से खनन किया जा रहा है यह मशीनरी ने नदी का स्वरूप बदल कर रख दिया और साथ ही इलाके में धनबल, बाहुबल के दम पर दनादन सोन नदी पर नियम विरूध रेत खनन पर बेरोकटोक, बेखौफ होकर खनन करने पर आमादा है।
इलाके में गत वर्ष के मुकाबले में इस वर्ष माफियाओं के साथ मिलकर सोन नदी का सीना चीर कर रख दिया‌। जिससे इलाके का जलस्तर लगातार घट रहा है जिले के प्रबुद्ध लोगों में जनचर्चाओ के अनुसार प्रतिबंधात्मक मशीनरी के माध्यम से रेत खनन शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए समूचे इलाके में तय सीमा से हटकर दबंगई दिखाते हुए किया जा रहा है इसका भरपूर फायदा दादा संजय को मिल रहा है।
सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि शहडोल जिले की सीमा को भेदने के साथ सोन नदी में महामानव मशीनरी नदी का स्वरूप बिगाड़ने का काम कर रही है ‌।
ऐसे में अगर जिले के खनिज विभाग पर ऊंगली ना उठें प्रश्न ही नहीं उठता। इस इलाके में धनबल बाहुबल का बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है यह बात अलग है कि विभाग छुट-पुट पर कार्रवाई कर विभागीय कोरम पूरा करते निश्चित तौर पर इससे जुड़े हुए तमाम सरकारी निजी कंपनियों के नुमाइंदों को उपकृत किया जा रहा है तभी बीते वर्ष सूबे के आला अधिकारियों ने मामले में आज तलक पर्दा डालने के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।



अपने आसपास हो रही घटनाओं
को हमसे शेयर करें नाम गुप्त
रखा जाएगा।
अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।
व्हाटशाप करें 9575511705

Email:- muneer7786@gmail.com


  ्