Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले के इस प्रत्याशी का जनता ने किया तिलक रोड़ शो में बरसे फूल




जिले के इस प्रत्याशी का जनता ने किया तिलक रोड़ शो में बरसे फूल



मंत्री नंदगोपाल नंदी का भाजपा प्रत्याशी शरद के साथ नगर भ्रमण


इलेक्शन डेस्क
शहडोल बुलेटिन। जिले में रविवार को ब्यौहारी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शरद कोल के प्रचार के लिए पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के नागरिक उड्डयन, राजस्व, स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता (नंदी) शंकर मंदिर (जेपी रेस्टोरेंट) में पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ शुरुआत से ही विधानसभा क्षेत्र की जनता इस रोड़ शो की मेज़बान बनकर घरों की महिलाओं ने तिलक लगाकर आरती उतारी साथ ही कई घरों की महिलाओं, बच्चों ने छतों पर
 पुष्प वर्षा की। भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रत्याशी शरद कोल के लिए आज का जनसंपर्क राजनीति के जानकारों के लिए बढ़ता जनाधार और आगामी 28 को मतदान कितने प्रतिशत भाजपा के समर्थन में होने वाला है कयास लगाए जा सकते हैं।

 रविवार को रोड़ शो लगभग तीन किलोमीटर का था जिसमें अभूतपूर्व भीड़ ने शरद कोल को आशीर्वाद दिया। इस चुनाव में शरद कोल के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों ने संगठन में नई उर्जा दिखाई है रविवार के इस रोड शो में अच्छी खासी भीड़ देखी गई इस रोड़ शो में उत्तरप्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता (नंदी) समेत स्थानीय भाजपा नेता पदाधिकारी समेत दिलीप गुप्ता, नीरज गुप्ता, शत्रुघ्न पटेल, राजन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, मनोज ताम्रकार, राम सुमिरन चतुर्वेदी सहित आधा सैकड़ो से अधिक संख्या में लोगों का रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला।

रविवार के इस रोड शो में उमड़ा जनसैलाब से यहां कयास लगाए जा रहे हैं कि जिले की यही सीट भाजपा को जीत एतिहासिक बढ़त के साथ मिलेगी।