![]() |
| देखिए कैसे वाहन चालकों पर यातायात पुलिस का शिकंजा |
शहडोल बुलेटिन। विराट नगर में वर्षों से हाईटेक शहर बनाने के लिए कैमरे और ट्राफिक सिग्नलों पर कार्य चल रहा है इस पर गुरुवार 01 एक नवंबर को ट्रैफिक मॉनिटरिंग CCTV से
बिल्कुल हाईटेक तरीके से हुई। इस जद में लगभग दो दर्जन वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर अर्थ दंड लगाया गया है। यदि आप भी वाहन चलाते समय सीट बेल्ट, हेलमेट बिना वाहन चलाते है तो सावधान हो जाइए और आप मोबाइल पर बात करते हैं तो ये खबर आपके काम की है कि जुर्माना भरना पड़ेगा और चालान काट कर सीधा आपके घर पहुंच जाएगा।
इस यातायात व्यवस्था सुधारने के इस पहल के लिए शहर के नागरिकों ने यातायात पुलिस की प्रसंशा की है।
ट्रैफिक के नियमों का पालन न करना इन श्रीमान महंगा पड़ा इनको देखिए छोटे बच्चे को सामने बैठाकर मोबाइल में बात करते जा रहे थे, कैमरे से पकड़े गए अब घर पहुचेगा चालान।


