मोहम्मद मुनीर
शहडोल बुलेटिन। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पहली सूची में 177 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जारी किये गए हैं। दिल्ली में हुई चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को तय किया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सहित चुनाव समिति के नेता शामिल रहे। अंतिम समय में लंबे इंतजार के बादभाजपा ने पहली सूची जारी कर दी। इसमें कई विधायकों को दोबारा मौका मिला है तो जगह सिटी एमएलए के घर बैठना पड़ा है शहडोल, उमरिया, अनूूपपुर की बात करें तो यहां संभाग की एकलौती सामान्य सीट कोतमा विधानसभा क्षेत्र जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं ने ताल ठोकी थी और एक वर्ग विशेष को टिकट देने के दबाव के बीच पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल पर भाजपा ने दांव लगाया है। इसी प्रकार पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री एवं माता रही शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद रही की पुत्री हिमांद्री के पति जनजातीय आयोग अध्यक्ष नरेंद्र मरावी को टिकट देकर चुनावी रणनीति पर बिसात बिछाई है हालांकि नरेंद्र मरावी अपनी सासु मां से लोकसभा चुनाव में हार गए थे और एकाएक शादी के गठबंधन में बंध कर शहडोल संभाग की राजनीति में बाजीगर बनकर उभरे जिससे राजनीतिक पार्टियों की भाषा में कहा जाता है कि कांग्रेस दिग्गज माने जाने वाले परिवार की राजनीति में सेंध लगाने के अलावा कांग्रेस का जनाधार समाप्त कर आदिवासी बहुल इलाकों में कांग्रेस पार्टी का वजूद मिटाने करने की सोची समझी रणनीति है जिससे भारतीय जनता पार्टी को शत प्रतिशत लाभ मिल सकता है।
वहीं विधानसभा क्षेत्र जैतपुर में मनीषा सिंह की मजबूत दावेदारी के चलते भारतीय जनता पार्टी के आला कमान को सीटिंग एमएलए जयसिंह मरावी जो भाजपा सरकार में मंत्री पद से भी नवाजें गए थे। उन्हें एक बार फिर विधानसभा क्षेत्र बदलने पर मजबूर कर दिया। यह मनीषा सिंह की मजबूत दावेदारी और संगठन में पकड़ को दर्शाता है। टिकट मिलने की खबर से यह विधानसभा में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
इसी तरह जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से संभवतः ख़राब प्रदर्शन के कारण यहां से पिछले चुनाव में जीत दर्ज चुकी भाजपा की प्रमिला सिंह को संगठन ने घर बैठाया है। और एक बार फिर भाजपा के चुनावी रथ को विजययात्रा पर ले जाने के लिए चुनावी महाभारत के बंसी बजाइया की तरह साबित हो चुके भाजपा प्रत्याशी जयसिंह मरावी होंगे।
इसी क्रम में ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी माथापच्ची करने के बाद दो टुकड़े में बंटे भाजपा के दिग्गजों में एक धड़े में यहां मातम पसरा हुआ है वो इसलिए भी है कि दावा करने वाले किंगमेकर अब सकते हैं कि जनाधार तो बढ़ा नहीं और संगठन के इस फैसले से बढ़ता कद घट चुका है जगजाहिर हो गया। टिकट शरद कोल को मिली जिसके लिए रणनीति के महारथी ने सटिक गणित जमा कर रखी थी जिसमें दो 06 नाम पर दो नाम एक खेमें के अलग-अलग रास्तों से होकर गुजरेगी। कहावत को चरितार्थ कर दिया चिट भी मेरा पट भी।।
समूचे मध्यप्रदेश में भाजपा के उम्मीदवारों की सूची।
- ..... आगे भी जारी रहेगा राजनीति के धुरंधरों की गाथा और जनाधार वाले नेता की चुनावी बिसात पर चर्चा पढ़ें शहडोल बुलेटिन।।।।

