शरद का जनसंपर्क हुआ तेज
लोगो का मिल रहा व्यापक समर्थन
पॉलिटिकल डेस्क
शहडोल बुलेटिन। जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में बीते कई दिनों से चुनावी अखाड़े में त्रिकोणीय मुकाबले का कयास लगाया जा रहा था जोकि चुनाव के ठीक पहले भाजपा के संगठन की कसावट के कारण विधानसभा ब्यौहारी के प्रत्याशी शरद कोल को अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा संगठन के तमाम कद्दावर नेताओं ने यहां डेेा डाल रखा हैै जो इस विधानसभा क्षेत्र के इलाके के पपौध, जमुडी, जमुनहा, तिखवा, तेदुहा, विजयसोता, नौढिया, मैर, बनसुकली, बरकक्ष, बराछ, सनौसी, खड्डा, अखेटपुर, बेडरा, महीला, बांसा, टेटका, अनाड़ी, वनचचर, अतरिया, करकी, टिहकी, झापर, सीधी, अमझोर, बाणसागर, उंचाई, पोड़ी एवं रेऊसा में सघन जनसंपर्क किया है जिसके बाद लोगों ने अपने घर से निकल कर भाजपा प्रत्याशी शरद कोल को आशीर्वाद दिया है इसके अलावा इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रामपाल सिंह का भी कुछ इलाकों में अच्छा प्रचार-प्रसार दिख रहा है वहीं दूसरी ओर इलाके की राजनीति में बदलाव लाने के लिए वीरेश रिंकू सिंह गुट भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले तेजप्रताप उईके को जीतने का मन बना लिया है यह बात अलग है कि क्षेत्र के विकास कार्यों की बदौलत इस विधानसभा चुनाव में जनता ने मौन रहकर भाजपा प्रत्याशी के लिए कमल पर बटन दबाने का मन बना लिया है। फिर भले ही अंतिम समय पर साम-दाम-दंड-भेद लगें जागरूक जनता अपना निर्णय पर मुहर लगाएंगी।
हालांकि बाकी विधानसभा क्षेत्र से इस क्षेत्र में भाजपा संगठन ने विरोधियों की हवा निकालने का काम बड़ी आसानी से कर लिया है यह बात अलग है कि भाजपा ने बेमन से ही सही पर कुछ लोगों को निष्कासित करना पड़ा।
अपने आसपास हो रही घटनाओं
को हमसे शेयर करें नाम गुप्त
रखा जाएगा।
आप अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।
व्हाटशाप करें 9575511705
Email- muneer7786@gmail.com


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें