संगठन ने कहा बगावती तेवर बर्दास्त नहीं, मनचाहे उम्मीदवार को टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफे की धमकी - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 3 नवंबर 2018

संगठन ने कहा बगावती तेवर बर्दास्त नहीं, मनचाहे उम्मीदवार को टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफे की धमकी


म.प्र. के इस जिले में शिवराज सिंह चौहान को मिला दादा भाई का अल्टीमेटम

03/10/18 को प्रकाशित समाचार पत्र जिसमें बगावती तेवर

 संगठन ने कहा बगावती तेवर बर्दास्त नहीं

शहडोल बुलेटिन। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की सूची आते ही ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में भूचाल आ गया। यहां भाजपा के दिग्गज माने जाने वाले नेताओं की मानें तो भारतीय जनता पार्टी में वर्षों से समर्पित कार्यकर्ताओं को नजरंदाज किया है यहां भाजपा दो गुटों में बटे कार्यकर्ताओं की पूरी टीम है यहां जो पिछले पंचवर्षीय चुनाव से खुलकर सामने आई जिसके चलते पिछला चुनाव वीरेश सिंह के नेतृत्व में ही लड़े जाने के कारण भाजपा को यहां मुंह की खानी पड़ी और भाजपा को 17000 से भी ज्यादा मतों से पराजित होना पड़ा। इस चुनाव में पार्टी के शीर्ष नेताओं का चुनावी सर्वे की रिपोर्ट पर वीरेश सिंह का गुट के नेतृत्व में फिर चुनाव हार जाती कि समीक्षा की गई। यही कारण था जो बिना किसी जोखिम उठाने के मूड वाली पार्टी सतर्कता बरतते हुए शरद कोल पर अपना दांव लगाया। इस निर्णय से ब्यौहारी विधानसभा के शत प्रतिशत कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। वहीं रत्तीभर भाजपाइयों ने भाजपा के अनुशासन चाल, चरित्र और चेहरा वाली नीति को कलंकित करने की फिराक में हैं। नाराज एक घटक की दावेदारी ख़ारिज करने से स्थानीय लोगों पर भाजपा पर भरोसा जागा तो दूसरी ओर इससे नाराज रिंकू गुट बगावत पर आमादा है।

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज जो रिंकू सिंह के करीबी पोस्ट कर रहे हैं।


संगठन का फैसला अटल: पत्रकारों से सीधा संवाद करते हुए भाजपा मीडिया कार्यालय में पत्रकारों ने ब्यौहारी में रिंकू सिंह के अल्टीमेटम की बात पर भाजपा संगठन की प्रतिक्रिया पर प्रश्न किया। जिसके जवाब में भाजपा जनसंपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक  अनिल सौमित्र, भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा एवं पूर्व जिलाअध्यक्ष सुर्यवंश मिश्रा ने एक सुर में बगावती तेवरों को लेकर पहले समझने की कोशिश की जाएगी कहा और अनुशासन तोड़ने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी का इशारा किया। इसी तारतम्य में सूर्यवंश मिश्रा ने बताया कि इतिहास गवाह है जो पार्टी से बगावती हुआ अपने खुद के अस्तित्व को खतरे में डालने के अलावा कुछ नहीं कर सका है पार्टी और संगठन टिकटों पर राज्य एवं केंद्र भाजपा के आला नेताओं की सूची है और हम सब मिलकर चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं। हो सकता है नाराजगी जाहिर की जा रही हो परन्तु अब तक इस तरह की बातें भाजपा के पदाधिकारियों से साझा नहीं की गई है  भाजपा के लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज की समीक्षा की जाएगी भी कहा।


सूत्रों के अनुसार आज जिला मुख्यालय पर रिंकू सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मनचाहे उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने के कारण जिला अध्यक्ष को सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह भाजपा को बागी भाजपाइयों का प्रदर्शन कितना नफा-नुकसान पहुंचा सकता है देखना दिलचस्प होगा।

बने रहिए शहडोल बुलेटिन पर
प्रतिक्रिया दें 9575511705 केवल व्हाटशाप करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad