मप्र के इस जिले में खोला गया पहला भाजपा के मीडिया सेंटर - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 3 नवंबर 2018

मप्र के इस जिले में खोला गया पहला भाजपा के मीडिया सेंटर

 
मप्र के इस जिले में खोला गया पहला भाजपा के मीडिया सेंटर


भाजपा के मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया गया


  •  हर विधानसभा क्षेत्र गतिविधियों पर रहेगी पैनी नज़र, मीडिया को भी मिलेगी जानकारी
पोलिटिकल डेस्क
शहडोल बुलेटिन। मप्र के इस जिले का पहला भाजपा के मीडिया सेंटर रखेगा विधानसभा क्षेत्र की हर गतिविधियों पर नज़र इस शुभारंभ कार्यक्रम चुनाव की दृष्टि से संम्भाग के मीडिया प्रबंधन के प्रभारी एवं भाजपा जनसंपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक  अनिल सौमित्र, भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाअध्यक्ष श्री सुर्यवंश मिश्रा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जयसिंहनगर विधानसभा प्रभारी श्रीमती अमिता चपरा जी की गरिमामय उपस्थित में किया गया। इसी क्रम में अनिल सौमित्र ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि संभागीय मीडिया सेंटर स्थापित होने से शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर जिले का मीडिया प्रबंधन और बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

जिला अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने मीडिया सेंटर को महत्वपूर्ण बताते हुये कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और हमें मीडिया के साथ सामंजस स्थापित करते हुये पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुचाना है। इसी बीच प्रेस पत्रकारों से सीधा संवाद करते हुए भाजपा मीडिया कार्यालय में पत्रकारों ने ब्यौहारी में रिंकू सिंह के अल्टीमेटम की बात पर भाजपा संगठन की प्रतिक्रिया पर प्रश्न किया। जिसके जवाब में भाजपा जनसंपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक  अनिल सौमित्र, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह छाबड़ा एवं पूर्व जिलाअध्यक्ष सुर्यवंश मिश्रा ने एक सुर में बगावती तेवरों को लेकर पहले समझने की कोशिश की जाएगी कहा और अनुशासन तोड़ने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी का इशारा किया। इसी तारतम्य में सूर्यवंश मिश्रा ने बताया कि इतिहास गवाह है जो पार्टी से बगावती हुआ अस्तित्व को खतरे में डालने के अलावा कुछ नहीं कर सका है पार्टी और संगठन टिकटों पर राज्य एवं केंद्र भाजपा के आला नेताओं की सूची है और हम सब मिलकर चुनाव में जीत दर्ज करने जा रहे हैं। हो सकता है नाराजगी जाहिर की जा रही हो परन्तु अब तक इस तरह की बातें भाजपा के पदाधिकारियों से साझा नहीं की गई है  भाजपा के लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज की समीक्षा की जाएगी भी कहा।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश्वर उदानिया, योगेंद्र चतुर्वेदी, राजेन्द्र त्रिपाठी, महेश भागदेव, कमल प्रताप सिंह, संतोष लोहानी, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव एवं श्रीमती निर्मला गुप्ता एवं पत्रकारिता एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सभी अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया दें: 9575511705 व्हाटशाप 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad