जिले की इस विधानसभा सीट से महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी ने नामांकन किया दाखिल
स्वास्थ सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता
पोलिटिकल डेस्क
कोतमा बुलेटिन। शहडोल संभाग की एकमात्र सामान्य सीट पर
आज अमरकंटक के महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास योगी महाराज जी ने अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है जिससे एक तरफ कांग्रेस और बीजेपी की गुटबाजी से जनता भ्रम में पड़ गई कि किसे वोट दिया जाए। तो वहीं दूसरी ओर योगी महाराज ने चुनाव में मैदान में आकर चुनावी राजनीति में परिवर्तन लाने की कोशिश की है। हालांकि इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी के दिग्गज नेताओं की चुनावी बिसात बिछाई जा चुकी है लेकिन यहां ब्राह्मण समाज की अनदेखी करना दोनों ही पार्टियों को महंगा पड़ सकता है। इसी के चलते महामंडलेश्वर लक्ष्मण बाल योगी बर्फानी बाबा को लाभ मिलेगा इसमें कोई दोराय नहीं है।
महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी बर्फानी बाबा आश्रम अमरकंटक ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि कोतमा विधानसभा क्षेत्र में अपार खनिज संपदा का भंडार है जिससे कंपनी मालामाल हो रही है परंतु यहां पर मूलभूत सुविधाओं में मिलने वाली वर्तमान समय में स्वास्थ्य सुविधा महज दिखावा है इस दृष्टिकोण से शासन प्रशासन समेत कोयला खदान कंपनी रहवासियों के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैया अपना रखा है इससे तुरंत निजात दिलाने की आवश्यकता है।
काले हीरे की नगरी के रूप में जाना जाता है वहीं यहां पर आज तक अच्छे तरीके से स्वास्थ्य सुविधा ना होने के कारण मजबूरन लोगों को दूरदराज जाकर अपना इलाज कराना होता है या फिर मौत को गले लगाना होता है बाबा जी ने बताया कि हम यहां पर चिकित्सालय खुलवा कर लोगों को इलाज मुहैया कराएंगे वहीं आयुर्वेदिक औषधियों से फायदा होने वाले संबंधित लोगों को जागरूक भी करेंगे।
बालयोगी महाराज जी ने बताया कि कोतमा विधानसभा क्षेत्र में धूल टेस्ट कोयले की धूल डस्ट इतनी तेज होती है कि यहां पर बीमारियों से लोग ग्रसित है जिसके लिए कोतमा विधानसभा पर स्वास्थ्य सुविधा ना होने के कारण लोगों को परेशानियां हो रही है हमारी सबसे पहले प्राथमिकता यहां पर स्वास्थ्य सुविधा की होगी ।
कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। और लगातार जन सरोकार की खबरें पढ़ने के लिए टाइप करें शहडोल बुलेटिन
9575511705 व्हाटशाप

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें