शरद कोल के प्रस्तावक बांट रहे गुलाबी नोट, निर्वाचन आयोग का उलंघन विडियो वायरल - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 7 नवंबर 2018

शरद कोल के प्रस्तावक बांट रहे गुलाबी नोट, निर्वाचन आयोग का उलंघन विडियो वायरल


शरद कोल के प्रस्तावक बांट रहे गुलाबी नोट

विडियो वायरल


ब्यौहारी विधानसभा चुनाव का बढ़ता पारा

शहडोल बुलेटिन। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने सूबे के मुखिया के साथ नामांकन दाखिल किया और विजय पताका फहराने की हसरत पूरी करने की तैयारी में लगे ही थे कि एक वायरल विडियो ने गुलाबी रंग के नोट को बांटकर चुनावी माहौल में चुनाव आयोग को चुनौती देने का काम कर डाला। सूत्रों के मुताबिक भाजपा शासित नगरीय निकाय चुनाव में विजय प्राप्त करने वाली महिला अध्यक्ष के पति परमेश्वर निर्वाचन आयोग के कायदे कानूनों को तोड़ा तो है ही साथ ही नगर की जनता गाढ़ी कमाई जो जल कर राशि के रूप में जमा / वसूली की गई उसमें भ्रष्टाचार का ग्रहण लगाने के अलावा भ्रष्टाचार की कमाई मनमुताबिक हिस्सेदारों में बांट ली। का वायरल विडियो स्पष्ट कर रहा है।
हालही में नामांकन दाखिल करने के दरमियान नगरीय निकाय ब्यौहारी के अध्यक्ष पति शरद कोल के प्रस्तावक के रूप में सामने आए हैं और इन्हें विडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह जल कर की समाधि बनाने में कितना श्रम कर रहे हैं।

 यह विडियो जिले से लेकर भोपाल दिल्ली तक वायरल हो रहा है लेकिन यह विडियो किसने बनाया इसकी पुष्टि शहडोल बुलेटिन नहीं करता।
परंतु मामला चुनाव से जुड़ा होता नजर आ रहा है जिसकी भनक अब तक आयोग के जिम्मेदारों को नहीं है वरना सब दुध का दुध और पानी का पानी हो जाता।

बने रहिए शहडोल के अपने बुलेटिन के साथ।।।।
  ।।।सच्चाई के तह तक का संपूर्ण कवरेज।।।

प्रतिक्रिया अवश्य दें।
व्हाटशाप 9575511705

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad