OMG...भाजपा संगठन की निकाल देगा हवा प्रमिला का लेटर बम - ShahdolBulletin

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 9 नवंबर 2018

OMG...भाजपा संगठन की निकाल देगा हवा प्रमिला का लेटर बम

भाजपा से जयसिंहनगर विधायक रही प्रमिला सिंह का लिखा पत्र

चुनावी अखाड़े में जीती पर संगठन से हार गई प्रमिला

OMG...भाजपा संगठन की निकाल देगा हवा प्रमिला का लेटर बम


महज जुमला साबित हुई महिला सशक्तिकरण की हक़ीक़त


पॉलिटिकल डेस्क
शहडोल बुलेटिन। जिले में विधानसभा चुनाव होना है यहां की राजनीति में हर दिन का उगता सूरज नई राजनीति को हवा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है इसी क्रम में जयसिंहनगर के भाजपा सीट पर विजयी विधायक ने कांग्रेस के ध्यान सिंह को पछाड़ा था आज भाजपा संगठन ने ही उन्हें मात दे दी है। उन्होंने यह बात बीते 09 नवंबर तक जाहिर नहीं की थी क्योंकि भाजपा संगठन आम तौर पर महिला सशक्तीकरण को शुरूआती दौर से तवज्जो देने की बात कही है पार्टी को समर्पित महिला विधायक का दर्द भाजपा महामंत्री मध्यप्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमित शाह को लिखा पत्र में साफ जाहिर है चिट्ठी बताती है कि मातृशक्ति, नारीशक्ति, महिला सशक्तिकरण के भाजपा के वास्तविक दावों की हक़ीक़त यह रह गई है।

यहां भाजपा प्रत्याशी जैतपुर से जयसिंहनगर लाकर चुनाव में लड़ाने की योग्यताओं को भी प्रमिला सिंह ने चैलेंज किया है उन्होंने बताया है कि भाजपा के हर कार्यक्रम में शामिल रहकर कार्यकर्ताओं, आमजनों की आवाज उठाने का काम किया है फिर भी वरिष्ठजनों की अनदेखी से हैरान हैं।

भाजपा की महिला विधायक का इस लेटर बम धमाके में प्रेशर पॉलिटिक्स तो नहीं है वरन् संगठन की टिकट चयन समिति को कठघरे में खड़ा करता है और इस विधानसभा चुनाव के ठीक पहले महिला विधायक का संगठन की कार्यप्रणाली लगाया प्रश्नचिन्ह बताता है भाजपा मुश्किल दौर से गुज़र रही है और भाजपा के कद्दावर सिपाहियों की फौज जब विरोध में हो तो चुनावी माहौल विजय पताका फहराने के कितना काबिल दिखाई पड़ता है संगठन की लिए सोचने और समझने की जरूरत है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि भाजपा के जयसिंह मरावी जैतपुर से जयसिंहनगर लाकर चुनाव लड़ाने की भूमिका से नाराज़ गुट कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने के मूड में है। और इसके बाद चुनावी दंगल में ऊंट किस करवट बैठेगा की तैयारी भाजपा के आला पदाधिकारियो को कर लेनी चाहिए।

हमे अपने सुझाव, प्रतिक्रियाएं अवश्य दें।।
बने रहिए शहडोल के अपने बुलेटिन पर।।।
व्हाटशाप करें 9575511705...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad